Love Story: बिहार के इस हैंडसम नेता ने की थी कॉलेज फ्रेंड से शादी, बॉलीवुड 'क्वीन' के चक्कर में हुए थे बदनाम
Shekhar Suman Love Story Hindi: राजनेताओं की लवस्टोरी सीरीज में आज बात उस सितारे की जिसनें फिल्मों और टीवी के जरिए पहले लोगों के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन एक फिल्मी हसीना और राजनीति में उल्टे पड़े दांव की वजह से काफी बदनाम भी हुए थे, दरअसल यहां बात हो रही है सिने कलाकार शेखर सुमन की, जिन्हें लोग एक वक्त टीवी का 'शाहरुख खान' भी कहते थे।
चार्मिंग कदकाठी के मालिक शेखर सुमन एक वक्त लड़कियों के 'क्रश' हुआ करते थे लेकिन उन्हे तो मोहब्बत अलका से थी, जो कि उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ा करती थीं। एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि 'उन्होंने अलका को जब पहली बार देखा तो देखते ही रह गए थे।'

'वो विवि की सबसे हसीन लड़की थी' (Love Story)
'वो उनके साथ विवि में थी, एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हम मिले थे, वो बहुत हसीन थीं, या यूं कहिए वो विवि की सबसे हसीन लड़की थी,उनमें वो सबकुछ था जो कि एक वाइफ में मुझे चाहिए था। हम मिले, फिर मिलने लगे और एक दिन दिल की बात बता दी।'
'शेखर का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी कमाल का'
उस इंटरव्यू में अलका ने भी कहा था कि 'शेखर बहुत हैंडसम हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी कमाल का है, उन पर तो कॉलेज की हर लड़की फिदा थी और वो मुझे पसंद करते थे। जिस पल मैंने उन्हें देखा, मुझे पता था कि यह वही आदमी है जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी। उनकी अच्छी शक्ल और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर मुझे मंत्रमुग्ध कर गया था।" लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, शेखर और अलका ने शादी करने का फैसला किया और अपने माता-पिता की सहमति मांगी।'
माता-पिता पहली मुलाकात में ही शेखर से बहुत प्रभावित हुए
उनके माता-पिता ने खुशी-खुशी रिश्ते को स्वीकार कर लिया, लेकिन उन्हें सलाह दी कि वे शादी से पहले थोड़ा और इंतजार करें। अलका ने बताया कि उनके माता-पिता पहली मुलाकात में ही शेखर से बहुत प्रभावित हो गए थे।
4 मई, 1984 को शेखर ने किया प्रेम विवाह
माता-पिता की सलाह मानते हुए, दोनों ने शादी से पहले अपने करियर पर ध्यान दिया। अलका ने फैशन डिजाइनर के रूप में काम करना शुरू किया, वहीं शेखर को श्रीराम सेंटर में कलाकार के रूप में ₹600 का मासिक वजीफा मिलने लगा। आखिरकार, 4 मई, 1984 को उन्होंने शादी कर ली।
बेटे आयुष का निधन, शोक में डूब गया था परिवार
शादी के बाद, उन्हें दो बेटे, आयुष और अध्ययन हुए। हालांकि, पांच साल बाद, उन्हें जीवन में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनके बेटे आयुष का निधन हो गया। आयुष एंडोकार्डियल मायोफाइब्रिल्स नामक एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। यह नुकसान उनके जीवन में एक गहरा घाव छोड़ गया। शेखर सुमन ने उस दर्दनाक पल को याद करते हुए कहा था, 'जब आयुष हमें छोड़कर चला गया तो हमें जीने की इच्छा नहीं होती थी।'

अध्ययन सुमन को हुई कंगना रनौत से मोहब्बत (Love Story)
लेकिन इसके बाद शेखर सुमन के करियर ने मोड़ लिया और वो सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, वक्त बदला और उनका बेटा अध्ययन सुमन बड़ा हो गया और उनकी जिंदगी में आई कंगना रनौत। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज' में हुई, दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे लेकिन एक साल बाद दोनों के बीच कड़वाहट आ गई और फिर दोनों के बीच इस तरह से ब्रेकअप हुआ, जिसने दोनों के इज्जत की बैंड बजा दी।

कंगना ने शेखर सुमन पर भी गंभीर आरोप लगाए
कंगना ने अध्ययन पर मारपीट का आरोप लगाया तो वहीं अध्ययन ने कहा था कि 'वो काला जादू करती थी'। कंगना ने शेखर सुमन को भी नहीं छोड़ा था। कंगना ने शेखर सुमन और उनके परिवार भी गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से शेखर समन का परिवार सवालों को घेरे में आ गया था। फिल्मी गलियारों में ये बातें काफी दिनों तक चर्चा में रहीं लेकिन दोनों ही आज मूवऑन कर चुके हैं।

पटना साहिब से शेखर सुमन ने लड़ा था चुनाव (Love Story)
सिने जगत में धूम मचाने के बाद शेखर सुमन ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने मई 2009 में पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वो भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा से हार गए, तीसरे स्थान पर रहे थे। 5 मई 2024 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications