Bihar Politics: चिराग पासवान ने बोला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ज़ुबानी हमला, कह डाली ये बड़ी बात
Bihar Politics: बिहार में आगामी लोगकसभा चुनाव के मद्देनज़र पक्ष विपक्ष के बीच सियासी बयानबाज़ी जारी है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
जदयू द्वारा लगाए गए पोस्टर हमला बोलते हुए चिकाग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दबाव की राजनीति करते हैं। एक ऐसा गठबंधन जो पूरी तरीके से गठबंधन का स्वरूप भी नहीं ले पा रहा है, उस गठबंधन पर इस तरीके दबाव डालना कहीं से उचित नहीं है।

पहले तो आप बैठक में आने से आनाकानी करते हैं। बैठकों में अपने प्रतिनिधि को भेजते हैं और उसके बाद जब आप खुद उस मीटिंग में आने के लिए तैयार होते हैं। अपने पीछे दबाव की राजनीति को साधने के लिए आप (नीतीश कुमार) ही की पार्टी द्वारा इस तरीके का पोस्टर लगाया जाता है।
पोस्टर लगाने से साफ़ ज़ाहिर होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ सत्ता और कुर्सी से ही प्यार है। गठबंधन के स्वरूप से या गठबंधन को आगे बढ़ने से कोई लेना देना नहीं है। वे खुद कैसे आगे बढ़े इसका निश्चय वह करना चाहते हैं।
हकीकत है जिनको बिहार की जनता नकार चुकी है, उनको देश की जनता कैसे स्वीकार करेगी। यह मुख्यमंत्री को समझ में नहीं आता है। जब बिहार के लोग ही उनके साथ नहीं है। साथ होते तो आज वह तीसरे नंबर पर नहीं होते। न ही उनके आधे से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव हारते।
बिहार की जनता ने जिन्हें स्वीकार नहीं किया, उन्हेंदेश की जनता कैसे स्वीकार करेगी। विपक्ष भी भली भांति जानती है। ऐसे में विपक्ष के ऊपर इस तरीके से दबाव डालना यह तो कम से कम गठबंधन धर्म के मर्यादा के खिलाफ है।
संसद मे विपक्ष के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ हुए व्यवहार पर भी चिराग पासवान ने कड़ा एतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस हरकत की कड़ी निंदा करता हूं। इस कृत्य से विपक्ष की संस्कृति और सोच का पता चलता है।












Click it and Unblock the Notifications