बिहार डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी की बिटिया को गोद में उठाकर सीएम नी‍तीश कुमार ने किया दुलार, अटकलों पर लगाया विराम

बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव हाल ही में बिटिया के पिता बने हैं। लालू प्रसाद यादव की पोती कत्‍यानी से आज बिहार सीएम नीतीश कुमार मिलने पहुंचे।

bihar

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव की पत्‍नी राहेल गोडिन्‍हो ने कुछ दिन पहले एक प्‍यारी सी बच्‍ची को जन्‍म दिया है। वहीं बिहार के गठबंधन की सरकार के नीतीश कुमार और तेजस्‍वी के बीच अनबन की अफवाहों के बीच डिप्‍टी सीएम की बिटिया के साथ नीतीश कुमार की नन्‍हीं परी की फोटो सामने आई है। ये फोटो स्‍वयं बिहार डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी ने खुद शेयर की है।

bihar

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने डिप्टी तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राहेल गोडिन्हो से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनकी नवजात बेटी कात्यायनी को आशीर्वाद दिया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव की बिटिया को गोद में लेकर बिहार सीएम नी‍तीश कुमार ने खिलाया और उसे उपहार दिया।

तेजस्‍वी यादव ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा मुख्यमंत्री ने बेटी कात्यायनी को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया।

बता दें लॉकडाउन के दौरान तेजस्वी यादव ने अपननी प्रेमिका से शादी की थी और पिछले महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था और तेजस्‍वी यादव ने कहा था उनके पिता लालू यादव अपनी पोती का नाम रखेंगे।

बता दें नीतीश कुमा और तेजस्‍वी यादव पहले राजनीतिक प्रतिद्वंदी थे और भाजपा के साथ नीतीश कुमार का नाता टूटने के बाद बिहार की दोनों पार्टियों के प्रमुख मित्र बन गए। हालांकि पहले दोनों की पार्टियां पहले भी साथ सत्‍ता में रह चुकी है।

इन्‍होंने 2015 में सहयोगी थे जब उन्होंने बिहार में भाजपा को हराया था, लेकिन 2017 में अलग हो गए जब नीतीश कुमार ने यादव को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से अलग कर दिया और फिर से भाजपा से हाथ मिला लिया।नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद वे 2020 में फिर से मिल गए।

एकमाह पहले तेजस्‍वी ने कहा था कि उप मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के साथ खुशी-खुशी काम कर रहे हैं। 33 वर्षीय नेता ने राज्य विधानसभा में कहा था उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरना चाहता हूं। न तो वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और न ही मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। हम जहां हैं, वहीं खुश हैं।

VIDEO: फैशन डिजाइनर ने नौकरी छोड़ लगाया सड़क किनारे फूड स्टॉल, यंग गर्ल के बंगाली व्यंजन के दीवाने हुए लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+