Video: अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, बड़ी बहन ने डाली वरमाला, दूल्हे को करनी पड़ी छोटी बहन से शादी
High Voltage Drama In Wedding Ceremony: बिहार के छपरा जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां बारात तो बड़ी बहन की आई लेकिन दूल्हे को शादी छोटी बहन से करनी पड़ी

Marriage Video: बिहार के छपरा जिले से प्रेम प्रसंग का अजब गज़ब मामला सामने आया है। दुल्हन के घर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। लड़की के पिता और स्थानीय लोगों ने बारात का स्वागत किया। खुशनुमा माहौल में द्वार पूजा की रस्म अदा हुई।
जयमाला की भी रस्म सैकड़ों की मौजूदगी पूरी हो गई। सब कुछ ठीक ही चल रहा था, दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाया। दुल्हन की छोटी बहन ने फिल्मी अंदाज़ में ड्रामा शुरू कर दिया। युवती छत पर चढ़ गई और होने वाले जीजा को कॉल कर छत से कूद जाने की धमकी दी।
Recommended Video
दूल्हे से कहा कि दीदी से शादी की तो कूद कर जान दे दूंगी। युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह पूरा मामला थाने तक पहुंचा, जहां फिर दोनों पक्षों की रज़ामंदी से दूल्हे ने छोटी बहन से शादी की। भभौली गांव (मांझी थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिनटोली (छपरा शहर) निवासी जगमोहन महतो के बेटे की शादी 1 साल पहले तय हुई थी। राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई लेकिन राजेश की बात पुतुल कुमारी (रिंकू की छोटी बहन) से ज्यादा होने लगी। अपनी होने वाली साली को परीक्षा दिलाने भी ले गया।
राजेश की अपनी साली के साथ नजदीकियां बढ़ गई, दोनों ने परिवार को यह बात नहीं बताई। मंगलवार की रात जब राजेश दूल्हा बनकर शादी के लिए बाराता लेकर पहुंचा तो रिंकू कुमारी की छोटी बहन ने नाटक कर कर दिया। दोनों पक्षों मे पूरी रात बहस चली, जमकर मारपीट भी हुई।
मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और मांझी थाना को सूचना दी। पुलिस और जनप्रतिनिधी मौक़े पर पहुंचे। उन्होंने पहल करते हुए देर रात तक दोनों पक्षों के समझाइश की, वहीं दुल्हन की इजाज़च के बाद उसकी छोटी बहन से विवाह करवा दिया गया। इसके बाद बाराती विदा हुए।












Click it and Unblock the Notifications