छपराः पंचर बना रहे तीन मजदूरों को ट्रक ने कुचल डाला, लोगों ने किया हंगामा
छपरा। बिहार के छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी पर गुरुवार की बीती रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। देर रात एक ट्रक पर राशन लोड करने आए तीन मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करनी पड़ी।

यह घटना उस वक्त हुई जब मजदूर एक पिकअप वैन का पंचर ठीक कर रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने तीनों मजदूरों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके से ड्राइवर पिकअप सहित फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रसूलपुर चट्टी के पास सड़क जाम कर दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि दुकानदार ने देर रात तीनों मजदूरों को बुलाया था और जब इनकी हादसे में मौत हो गई तो वह दुकन बंद कर फरार हो गया। वहीं पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बावजूद देरी से पहुंची, जिसके चलते लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान रसूलपुर के चरवा गांव के रहने वाले चंद्रमा मांझी के 36 वर्षिय बेटे मुन्ना मांझी तथा मुकुन्दपुर गांव के रहने वाले मोहन प्रसाद कुर्मी के 35 वर्षीय पुत्र छोटन प्रसाद एवं रसूलपुर चट्टी निवासी बदरी राय के पुत्र छोटू राय के रूप में हुई है।

वहीं राजधानी के वीवीआईपी इलाके दारोगा राय पथ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात चार अपराधी हथियार लेकर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के खाली आवास की छत से भागने लगे। सभापति का सामान पहुंचने पर जब लागों ने मेन गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने शोर मचाया।
इसके बाद अपराधी निकल भागे। आवास को खाली देखकर अपराधी वहां लंबे समय से वहां रह रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैंपस से एक लग्जरी कार जब्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications