छपराः किसी की पीट-पीटकर हत्या तो किसी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, खौफनाक रहा प्यार करने का अंजाम
छपरा। बिहार के छपरा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों के भीतर प्रेम करने वालों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। पहला मामला जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है, जहां बीते 9 जनवरी को डुमरी गांव में चंदन साह नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चंदन का बस इतना दोष था कि उसने गांव के दबंग परिवार की बेटी से भागकर शादी की थी।

गांव में वापस लौटा तो पीट-पीटकर मार डाला
चंदन की पत्नी जब गर्भवती हुई तो वह यह सोच कर गांव वापस आया कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन लड़की के परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। चंदन और ज्योति को गांव के दबंगों ने सरेआम पीटा, जिससे चंदन की मौत हो गई। जबकि ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पिता ने बुरा-भला कहा तो लगा ली फांसी
वहीं दूसरा मामला 10 जनवरी का है, जहां तरैया थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। क्योंकि गांव के एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग था, जिसका पता चलने पर लड़की के पिता ने अपनी बेटी को काफी बुरा-भला कहा। जिलले परेशान होकर लड़की ने फांसी लगा ली।

सुसाइ नोट मे लिखा था- सॉरी मां-पापा
इस दौरान उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ था, जिसमें उसने लिखा था कि सॉरी मां-पापा इस पाप को गंगाजल से भी नहीं धो पाउंगी, आप जैसा समझते हैं मैं वैसी नहीं हूं। पुलिस ने इसे प्रेमप्रसंग में आत्महत्या मान ली। जबकि मृतक आरती के परिजनों का कहना है कि उसने छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी की थी।

शादीशुदा महिला ने भी की खुदकुशी
तीसरी घटना भी बीते 10 जनवरी की ही है, जहां दिघवारा में एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। क्योंकि गांव के युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी पति को मिल गई थी। शकुंतला काफी दिनों तक पति की प्रताड़ना को सहती रही लेकिन बाद उसने अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया।

महिला की हत्या
इस मामले में मृतक शकुंतला के पति ने उसके प्रेमी पर जहर देकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने इस आरोप को गलत बताया। चौथी घटना जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेम संबंध को लेकर एक महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। ये सभी मामले 24 घंटे के भीतर के हैं, जिसके चलते पुलिस भी परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications