Viral Mark Sheet: 500 अंक के विषयों में छात्र को दे दिए 955 नंबर, लोगों ने कहा- बिहार में बहार है

JP University Chapra Viral Mark Sheet: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से स्कूल भवन, मिड डे मील, शिक्षकों की गैर हाजिरी आदि जैसे मसले पर ख़बर देखने को मिल ही जाती है। वहीं अब प्रदेश की मशहूर यूनिवर्सिटी के कारनामे से शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है।

बिहार के मशहूर विश्वविद्यालयों में से एक यूनिवर्सिटी का अंकपत्र सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वह मार्कशीट देख कर आप भी हैरान हो जाएंगी कि कुल 500 अंकों के एग्ज़ाम में छात्र को 955 अंक कैसे दे दिए गए।

Chapra JP University Viral Mark Sheet Students were given 955 marks in subjects of 500 marks

छात्र का रिज़ल्ट बनाने से पहले क्या सही से चेक नहीं किया गया था। अब सोशल मीडिया पर रिपोर्ट कार्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कारनामा जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय (छपरा) में हुआ है।

बिहार शिक्षक संघ ने अपने सोशल मीडिया हैडल से मार्कशीट को शेयर किया गया है। शिक्षक संघ की तरफ से तंज़ भरे लहज़े में लिखा गया है कि ' छपरा यूनिवर्सिटी का हाल- कुल 500 में 955 अंक दिये'। ग़ौरतलब है कि यह जेपी यूनिवर्सिटी द्वारा बीकॉम पार्ट-2 की एग्ज़ाम रिजल्ट जारी किया गया है।

बिहार शिक्षक संघ की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर मार्कशीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि बिहार में बहार है। वहीं यूज़र ने लिखा कि बिना शराब सेवन के ही नशे में हैं। सुभाष विद्यार्थी नाम के व्यक्ति ने लिखा कि यह तो ग़ज़ब ही हो गया, यूनिवर्सिटी के लोगों ने तो चमत्कार ही कर दिया।

मार्कशीट वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि जब कॉलेज के प्रोफेसर का यह हाल है तो, स्कूल के शिक्षकों का हाल कैसा होगा। इससे ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बिहार में शिक्षा का स्तर क्या है, बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार के दावे कितने सच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+