प्रेमी ने शादी के बहाने प्रेमिका को दिल्ली बुलाया और फिर चार दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
छपरा। बिहार के छपरा जिले की नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के प्रेमी ने पहले उसे अगवा किया और दिल्ली ले गया, जहां उसके दोस्तों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे छपरा पहुंची और फिर तरैया थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि तरैया थाना क्षेत्र के एक इंटर की छात्रा का पास के गांव के रहने वाले राहुल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद उसका प्रेमी दिल्ली चला गया, जहां से मोबाइल से छात्रा लगातार उसके संपर्क में थी।

बीते 28 नवंबर को उसके प्रेमी के दोस्त संजीव शर्मा अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ तरैया खदरा पुल के पास चारपहिया वाहन से आया। उस वक्त वह इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान प्रेमी के दोस्त ने हाथ पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठा लिया। तब लड़की के प्रेमी के दोस्त ने कहा कि तुम्हारा प्रेमी तुमको दिल्ली बुलाया है तब उसे छपरा ले गया और फिर वहां से दिल्ली ले गया। छात्रा को दिल्ली में ही 8 दिनों तक रखा गया, जहां उसके प्रेमी और दोस्तों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं मामले को लेकर छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता लड़की ने इस मामले में एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में आपसी रंजिश में दोस्तों ने ही मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। मृतक की पहचान मधुबनी जिला निवासी 30 वर्षीय युवक सूरज कुमार के रूप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications