केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को बताया तानाशाह, कहा- किम जोंग उन की भूमिका निभा रही हैं
बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय में ममता बनर्जी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी एक डिक्टेटर की भूमिका निभा रही हैं । वो साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट किंम जोंग उन की तरह भूमिका निभा रही हैं । अगर कोई इनका विरोध करें तो उनकी हत्या करवा दो, कोई प्रदर्शन करें उसकी हत्या करा दो, लेकिन लोकतंत्र में हत्या का कोई भी स्थान नहीं होता है ।

ममता बनर्जी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में जब चुनाव होगा तो ईवीएम ममता बनर्जी को हटाने के लिए दबेगा । शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल ऐसा प्रदेश बन गया है, जो संघीय ढांचे को तोड़ने का काम कर रही है । ममता बनर्जी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और जो हत्या पर राजनीति कर रही है । लेकिन लोकतंत्र में ख़ूनीतंत्र का समावेश नही होता ।
हमले के पत्थरों से टीएमसी का बनेगा स्मारक
आगे उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बौखलाहट अपने विरोधियों पर प्रहार, विरोधियों की हत्या, एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला, इससे साफ जाहिर होता है कि ममता बनर्जी जितना पत्थर फेंक रही हैं उन पत्थरों से टीएमसी का स्मारक बनेगा. एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी यह बताएं कि राजनीतिक दलों के 200 प्रतिनिधियों की हत्या किसने कराई, किसने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का काम किसने कराया । जब बंगाल में चुनाव होगा तो ईवीएम ममता को हटाने के लिए लगेगा। बंगाल में ममता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है ।
किसान आंदलोन पर रखी अपनी बात
किसान आंदोलन पर अपनी बात रखते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में आंदोलनकारी किसान की हितों की बात कम कर रहा है किसानों के हितों के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें समझ में नहीं आ रहा है कि जब मैं मीडिया में देखता हूं कि वहां खालीस्तान का पोस्टर शरजील इमाम का पोस्टर यह सब किसानों को भटकाने के लिए आंदोलन को भटकाने का काम कर रहा है, जो लोग भटका रहे हैं उनका चेहरा मीडिया ने पहले ही बेनकाब कर दिया है ।
किसान आंदोलन देश का आंतरिक मामला
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसान आए और अपनी बात कहें। लेकिन एमएसपी खत्म नहीं होगा, मंडी खत्म नहीं होगा किसान को अपनी फसल देश के लाभकारी मूल्य पर देश में कहीं भी बेचने का हक है। हम देश के उन तमाम नेताओं से कहना चाहते हैं कि यह देश का आंतरिक मामला है और जो लोग किसान आंदोलन कर रहे हैं उनकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए ना कि कनाडा और विदेशी ताकत हमारे देश में के अंदर घुसे ।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले में राहुल गांधी चुप क्यों है उनकी जुबान बंद क्यों है विपक्षी लोगों से पूछता हूं कि वह अपनी जुबान क्यों बंद कर रखे हुए है । इस दौरान उन्होंने बहुत ही तल्ख लहजे में कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जहां देश की बात विपक्ष कम करता है दूसरे की बहुत ज्यादा करता है ।












Click it and Unblock the Notifications