Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: केंद्र सरकार ने कर रखा है बैन, अररिया से 7 टन माल बरामद होने पर अधिकारी भी रह गए हैरान

Araria, Bihar News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला अररिया ज़िले का है, जहां 7 टन प्रतिबंधित माल बरामद होने से अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल यह मामला मछली तस्करी से जुड़ा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे मछली प्रतिबंधित कैसे हो गई, तो आइए विस्तार जानते हैं पूरा मामला?

अररिया ज़िले में इन दिनों मांगुर मछली की तस्करी ज़ोरों से चल रही है। सोमवार को नरपतगंज और फारबिसगंज पुलिस ने 7 टन मांगुर मछली से भरे 2 ट्रकों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि अररिया होते हुए मछली से भरा ट्रक सुपौल की तरफ ले जाया जा रहा था।

Central government has banned it officials were surprised after seeing 7 tons mangur fish in Araria

फारबिसगंज पुलिस ने में 3 लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं नरपतगंज पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। अररिया एसपी अमित रंजन ने कहा कि जिले के कई जगहों पर चुनाव के मद्देनज़र इंटीग्रेटेड पोस्ट बनाए गए हैं।

पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान दौरान अररिया पुलिस ने मछली से भरे दो ट्रक को ज़ब्त किया है। जिला मत्स्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। विभाग की टीम इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी। मछली के बाज़ार की कीमत जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार ने साल 2000 में ही मांस भक्षी मांगुर मछली को प्रतिबंधित कर रखा है। अब सवाल यह उठता है कि बंगाल से सीमांचल में बैन मछली कैसे लाई गई। इस पूरे मामले में मत्स्य पदाधिकारी के इस पूरे मामले में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका सरकारी नंबर स्विच ऑफ है।

स्वास्थ्य के ऐतबार से भी मांस भक्षी मांगुर मछली का सेवन काफी नुकसानदेह है। इतने बड़े पैमाने पर मछली की तस्करी किस लिए की गई है, इस मामले पर अधिकारियों की तरफ़ से कुछ स्पष्ट बयान नहीं आया है। गोल मटोल बात कर अधिकारी पल्ला झाड़ते नज़र आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+