Land for jobs: RJD विधायक और सांसद के घरों पर CBI की रेड, पार्टी नेता बोले- 'कर्नाटक में हार की बौखलाहट है'
Land for jobs: RJD विधायक किरन देवी का घर खंगाल रही CBI, पटना-आरा में 9 ठिकानों पर छापेमारी

Bihar CBI Raid: बिहार के विभिन्न जिलों में राजद नेताओं के ठिकाने पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने बिहार के पटना और आरा में मंगलवार को छापेमार कार्रवाई की। राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव से जुड़े नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई।
राजद विधायक किरण देवी के आरा स्थित आवास पर सीबीआई ने छापेमार कार्रवाई की है। वहीं ज़मीन के बदले जॉब मामले में प्रेम चंद गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में छापेमारी की गई। सीबीआई अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि की है।
RJD नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर राजद नेता ने कहा कि बीजेपी मतलब भारत की झूठी पार्टी है। कर्नाटक चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। इसलिए जनता ने नकार दिया है। कर्नाटक चुनाव में हार की वजह से BJP बौखला गई है। इसलिए अपनी लोगों को भटकाने के लिए रेड का सहारा ले रही है।
भाजपा रेड कराकर लोगों को मुद्दे से भटकाना चाहती है, जबकि छापेमारी में कुछ भी हासिल नहीं होता है। सीबीआई को बेरंग लौटना पड़ता है। जनता भाजपा के सियासी चाल को समझ चुकी है। आगामी चुनाव में मतदाता भाजपा को पूरी तरह नकार देंगे।












Click it and Unblock the Notifications