Buxar Road Accident: ‘दाह-संस्कार में शामिल होने गए थे, क्या पता था लौटकर नहीं आएंगे’, सड़क हादसे में 3 की मौत
Buxar Road Accident News Update In Hindi: इंसान के लिए यह कड़वी सच्चाई है कि जो दुनिया में आया है, उसे वापिस जाना ही है। कोई नहीं जानता के किस वक्त उसे मौत आनी है। बक्सर-पटना फोर-लेन मार्ग पर स्थित हितन पादरी के पास हुए हादसा ने लोगों का दिल दहला दिया है।
एनएच 922 पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी पीड़ित विक्रमगंज के रहने वाले थे, जो अपने परिवार के एक मृतक के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए बक्सर जा रहे थे, तभी उनकी यात्रा एक विनाशकारी मोड़ पर पहुँच गई।

दुर्घटना में उनकी गाड़ी और एक अन्य गाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिससे उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा। रविवार की सुबह, HR10AJ6014 रजिस्ट्रेशन नंबर ब्रेज़ा कार में सात लोग सवार हो कर दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे है। इसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क से पलटी खा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन यात्रियों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत मदद के लिए कदम उठाया और घायलों को उनकी जान बचाने की उम्मीद में सदर अस्पताल पहुंचाया। इन चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने स्थिति को संभाला और मृतकों के शवों को कब्ज़े में लिया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे, क्या पता था कि वापिस लौटकर ही नही आएंगे। रामनवमी के मौके पर ज़िंदगी भर नहीं भूलने वाला दर्द मिला है। ऊपर वाला मृतकों की आत्मा को शांति दे।












Click it and Unblock the Notifications