Buxar News: भाभी के इश्क में पति ने पत्नी को बनाया ‘ज़िंदा लाश’, हैवानियत की हदें पार, लगे ये गंभीर आरोप

Buxar News: बिहार के बक्सर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति पर ससुराल वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुराल वालों का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नशीली दवा और इंजेक्शन देकर बीमार कर दिया है। भाभी से प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी को 8 महीने बंधक बनाकर रखा।

पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन की उम्र 26 साल है, जीजा ने नशीली दवाई देकर उसकी बहन को बीमार कर दिया। इसी वजह से वह 26 की बजाय 90 साल की बुज़ुर्ग महिला जैसी दिखने लगी है। पीड़िता के भाई ने कहा कि उसके जीजा का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहन के विरोध करने पर जीजा ने हैवानियत की हदें पार कर दी।

Buxar News:

युवती के भाई ने कहा कि पिछले 8 महीने से बहन के बारे में उसके ससुराल वाले कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो वह बिहटा के एक घर में 27 जून को बहुत ही नाजुक हालत में मिली। इलाज के लिए उसे बनारस ले जाया गया। इलाज से वापस लेकर घर आया।

पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन के ससुराल वाले और जीजा फरार हैं। इसी वजह से यह पता नहीं चल पा रहा कि बहन को कौन सी दवाई या इंजेक्शन दिया गया था। यह पूरा मामला ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि विजय शंकर मिश्रा अपनी बेटी प्रियंका कुमारी की 2018 में की थी। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व. वीरेंद्र पांडेय के बेटे मुकेश पांडेय से शादी हुई थी।

महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसे दवाई देकर ज़िदा लाश की तरह बना दिया और बंधक बनाकर रखा। 11 मई पीड़िता के ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक था। कुछ दिनों बाद ही पति के अवैध संबंध के बारे में महिला को पता चला, जिसका वह विरोध करने लगी। इसके बाद महिला के पति ने उसे 8 महीने तक बंधक बनाकर रखा।

लड़की के परिजनों ने काफ खोजबीन की लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया। इसके परिजनों ने उदवंत नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। इसी दौरान प्रियंका (पीड़िता) के बारे में पता चला की वह बिहटा में है। जहां जाने के बाद युवती के नाज़ुक हालत में बरामद किया।

इस पूरे मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने कहा कि उदवंतनगर थाने में FIR दर्ज हुई है। बक्सर एसपी के निर्देश पर पीड़िता के बच्चे को उसके ससुराल जगदीशपुर (पैतृक गांव) से रेस्क्यू किया। इसके बाद महिला के हवाले कर दिया गया है। वहीं भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना प्रभारी अवधेष कुमार ने कहा कि इस मामले में लड़की वालों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। महिला के बरामद होने पर हत्या का केस होल्ड पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+