Buxar Lok Sabha Seat: बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे BSP उम्मीदवार अनिल चौधरी, उमड़ा जनसैलाब
Buxar Lok Sabha Seat: बक्सर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल चौधरी ने आज अपना नामांकन कर दिया।नामांकन से पहले उन्होंने चौकियां में भगवान बुद्ध और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रोड शो करते हुए किला मैदान पहुंचे, जहां हज़ारों की तादाद में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह किला मैदान से समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सर्वप्रथम ज्योति चौक पर ज्योति प्रकाश की मूर्ति को दूध से स्नान कराया।

ज्योति प्रकाश की मूर्ति को दूध से स्नान कराने के बाद समर्थकों के साथ अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया और नामांकन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने किला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Recommended Video
अनिल चौधरी ने कहा कि इस बार बक्सर बहुजनों का होगा। इसलिए हाथी छाप पर आप सभी एक - एक वोट देकर अपनी जीत सुनिश्चित करें। सभा को संबोधित करते हुए बसपा के राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम ने कहा की आपको अगर बाबा साहेब से प्यार है तो आपको याद रखना है और किसी के बहकावे में नही आना है।
विपक्षी पार्टियों के पास बहुत सारे बहरूपिए है. वे तरह तरह के प्रलोभन आपको देंगे। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा की 5 किलो राशन सरकार की उपलब्धि नही नाकामी है। मोदी सरकार की उपलब्धि तब होती जब सरकार देश के नौजवानों को रोजगार देती, युवाओं को नौकरी देती।
इस देश के अंदर कोई भी पार्टी बहुजन समाज को अपना हक और अधिकार नहीं देना चाहती है। इस निकम्मी सरकार को इस बार पटकनी देनी है। उन्होंने राजद पर भी हमला बोला और कहा की लालटेन बुझने वाली है। आने वाली एक तारीख को कोई गलती नहीं करना है।
बिहार में राजद, भाजपा और कांग्रेस वालों की दुकान पर ताला लगा देना है। उन्होंने कहा की 2025 में बहुजन समाज पार्टी बिहार में अपना सरकार बनाएगी। इस लिए इस बार बक्सर से बहुजन समाज पार्टी के अनिल चौधरी को भारी मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजने का काम करें।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि बक्सर में आज जो एक जाति का आरक्षण हुआ और बहुजनों के साथ अन्याय हो रहा है, उसका अंत करना है। सत्ता और विपक्ष के लोग बाबा साहब के संविधान को तोड़-मरोड़ कर हमारी आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
जबकि सच ये है कि दोनों संविधान विरोधी है और दोनों ने अपने- अपने सत्ता स्वार्थ के लिए संविधान का इस्तेमाल किया है। जबकि आज के समय में बहन मायावती और बहुजन समाज पार्टी सही मायनों में बाबा साहब के संविधान के मूल के साथ चलने में विश्वास रखती है।
इसलिए देश और संविधान की रक्षा के लिए आज जरूरी है बहन मायावती को मजबूत करना। इसलिए आप सभी से आग्रह है की बक्सर के सर्वांगीण विकास के अपने बेटे के इस बार सेवा का मौका दें। केंद्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव ने कहा कि बक्सर में बहुजनों के हक़ और अधिकार के लिए हाथी छाप पर भारी संख्या में वोट देना जरूरी है
हम सब आपके बेटे हैं, भाई हैं और हम सदैव आपके सुख दुःख में साथ रहेंगे। इसलिए बक्सर की जनता से आग्रह है कि आप अपने बेटे को वोट के रूप में आशीर्वाद दें और आरक्षण विरोधी बाहरी लोगों को सबक सिखाएं। इससे पहले अनिल चौधरी पर नामांकन के लिए जाते समय जेसीबी के द्वारा पुष्प की वर्षा की गई, जहां बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता जोश और जुनून उफान पर दिखा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications