Budget 2025: बजट सत्र से पूर्व LJPR सांसद अरुण भारती ने पार्टी की ओर से उठाए 3 महत्वपूर्ण मुद्दे, कही ये बात

Budget 2025: बजट को लेकर विभिन्न चर्चाएं हो रही है, लोगों को की उम्मीदें हैं। इसी क्रम में बजट सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधित्व कर रहे जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण भारती ने पार्टी की ओर से तीन महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि बिहार को विशेष औद्योगिक राज्य का दर्जा मिले। प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बड़े उद्योगों की कमी के कारण रोजगार के अवसर सीमित हैं। बिहार को विशेष औद्योगिक राज्य का दर्जा देकर निवेश और उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए।

Budget 2025

उद्योगों के बढ़ावा से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था सशक्त हो। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज निरंतर मिलना चाहिए। प्रदेश के समग्र विकास के लिए पिछले बजट में घोषित विशेष पैकेज को इस बार भी जारी रखने की मांग की।

जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि यह पैकेज बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन में सहायक होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भारती ने आगे कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों (NFC) की समयबद्ध भर्ती हो।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण के तहत नॉन फुलफिल्ड कैटेगरी (NFC) के तहत खाली पड़े पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाए, ताकि आरक्षित वर्ग के युवाओं को उनका हक मिले और रोजगार के अवसर बढ़ें। सर्व दलीय बैठक में पार्टी की ओर से कहा कि बिहार के विकास और सामाजिक न्याय के लिए इन मांगों को पूरा करना आवश्यक हैं।

इन मांगों को उठाकर, अरुण भारती ने बिहार के विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उनकी मांगें राज्य के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को संबोधित करती हैं, जो बिहार के भविष्य के लिए उम्मीद की एक किरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+