Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: दूल्हे से शादी करने बाराती लेकर रथ पर सवार होकर निकली दुल्हन

पटना। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि दूल्हा शादी करने के लिए रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचता है लेकिन राजधानी पटना की एक दुल्हन दूल्हे की तरह रथ पर सवार होकर बारातियों के साथ पहुंची और विधिवत शादी की। रथ पर सवार होकर जा रही दुल्हन को जिस किसी ने भी देखा सभी उसकी तारीफ करते रहे।

बेटे की तरह निकली बेटी की बारात

बेटे की तरह निकली बेटी की बारात

शादी करने का यह अनोखा मामला राजधानी पटना के मनेर में देखने को मिला। यह बारात मनेर के रहने वाले नेवी सैनिक विनोद कुमार राय की बेटी स्नेहा की थी जहां वह बिल्कुल दूल्हे के अंदाज में रथ पर सवार होकर शादी करने के लिए निकली थी। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि शादी बिना दहेज की थी।

बाराती दुल्हन रथ के पीछे-पीछे नाचते झूमते हुए दानापुर कैंट स्थित विवाह मंडप तक पहुंचे। स्नेहा की शादी मधुबनी के कोरैया के रहने वाले अनिल कुमार से हुई। शादी को लेकर दुल्हन के परिवार वालों का कहना था कि हमेशा से ही हमने अपनी बेटी को बेटे जैसा प्यार दिया है और हमारी यह तमन्ना थी कि हमारी बेटी का भी बेटे की तरह बारात निकले और शादी तय होने के बाद हम लोगों ने यह प्रस्ताव रखा और लड़के वाले ने इसे स्वीकार कर लिया।

दानापुर कैंट में हुई शादी

दानापुर कैंट में हुई शादी

आपको बताते चलें कि रथ पर सवार होकर दूल्हे से शादी करने के लिए पहुंची दुल्हन स्नेहा मुंबई में रहती है। स्नेहा मुंबई में एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत है। तीन बहनों में सबसे बड़ी है। दूसरी बहन विनीता पुणे से एमबीबीएस कर रही है और छोटी बहन विदुषी फैशन डिजाइनर है। वहीं दूल्हा अनिल कुमार नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर पद पर नेवल डॉकयार्ड, कोलाबा में तैनात है।

दुल्हन ने बताया

दुल्हन ने बताया

इस शादी के बारे में जब स्नेहा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी मां ने हम तीनों बहनों को वही संस्कार दिए हैं जो हमारे समाज में लड़के को दिए जाते हैं, हम तीनों ने खुद अपनी मंजिल तय की है। हमारी मां पुरानी रीति-रिवाजों को नहीं मानती पिताजी ने भी हमेशा हम बहनों को सामाजिक बंधनों से मुक्त रखा और उनकी हमेशा से ही यह इच्छा थी कि हमारी शादी में हम खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचे। बातचीत करते हुए दुल्हन के पिता विनोद कुमार ने बताया कि हमारी लड़की पढ़ी-लिखी होने के साथ जॉब में है, इसलिए लड़के वालों ने दहेज की डिमांड ही नहीं की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+