दूल्‍हे को देख सुहागरात मनाने से दुल्‍हन ने किया इनकार, शादी के जोड़े में उसी रात पहुंच गई ब्‍वॉयफ्रेंड के पास

Recommended Video

    Bihar: दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देख कर किया सुहागरात मनाने से इनकार, Know Why । वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार के भागलपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी की पहली रात दुल्‍हन ने दूल्‍हे को देखते ही सुहागरात मनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं वो उसी वक्‍त शादी के जोड़े में ही अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई। ब्‍वॉयफ्रेंड ने जब उसे अपनाने से इनकार कर दिया तो वो उसके घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वो लोग मौके पर पहुंचे और पंचयात बुलाया गया। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लड़की बालिग है जबकि उसका प्रेमी नाबालिग। गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। पंचायत ने समझा-बुझाकर लड़की को उसके घर भेज दिया है।

    लड़के ने अफेयर के बारे में बताया था फिर करा दी जबरदस्‍ती शादी

    लड़के ने अफेयर के बारे में बताया था फिर करा दी जबरदस्‍ती शादी

    भागलपुर के सपौर गांव की रहने वाली लड़की ने बताया कि उसके परिवारवालों ने उसकी जबरन शादी करवा दी थी। उसने उन्‍हें अपने अफेयर के बारे में बताया भी था उसके बाद भी घरवाले नहीं माने। शादी के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो पहली रात ही उसने दूल्हे को बता दिया कि वो उसे पसंद नहीं है और वो किसी और प्यार करती है। उसने सुहागरात मनाने से भी इंकार कर दिया।

    मोबाइल से शुरू हुआ था अफेयर

    मोबाइल से शुरू हुआ था अफेयर

    लड़की ने बताया कि भागलपुर के सबौर के रहने वाले उसके प्रेमी से उसका अफेयर मोबाइल के जरिए शुरू हुआ था। उसने बताया कि दोनों की बातचीत शरू हुई और फिर ये अफेयर में बदल गई। लड़की ने बताया कि दूल्हे के घर से आने के बाद उसका प्रेमी भी उसे अपनाने से इंकार कर रहा है। लड़की का कहना है कि जिससे उसकी शादी हुई है वो उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और वो पागल है।

    लड़की बालिग और लड़का नाबालिग

    लड़की बालिग और लड़का नाबालिग

    उधर, जैसे ही मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। गांव के मुखिया शंकर मंडल ने बताया कि लड़की बालिग है, जबकि उसका प्रेमी नाबालिग है।- गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। फिलहाल लड़की के घरवालों को बता दिया गया है, उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+