'One Nation-One Election' पर बोले डिप्टी CM तेजस्वी यादव, BJP पूरे देश पर क़ब्ज़ा करना चाहती है

One Nation-One Election को लेकर बिहार में भी सियासत शुरू हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर 'वन नेशन, वन इलेक्शन' होता है, तो यह देश के हित में बहुत अच्छा क़दम होगा। आए दिन कही पार्लियामेंट तो कहीं पंचायत चुनाव होते रहता है। एक राष्ट्र, एक चुनाव होने से देश का विकास जल्दी होगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता मोदी जी से डरे हुए हैं, इसलिए एकजुट हो रहे हैं। देश को एक मज़बूत और सही फ़ैसला लेने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। मोदी जी ने देश के हित में कई बड़े फ़ैसले लिए हैं।'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और भारत गठबंधन की बैठक को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Deputy CM Tejashwi Yadav OnOne Nation-One Election

CM नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे संदेह है कि भारतीय जनता पार्टी वक्त से पहले पहले चुनाव न करा दे, क्योंकि केंद्र सरकार विपक्षी एकता को देखकर डरी हुई। 'INDIA गठबंधन' के अंदर सीट बंटवारा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बापू की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हम लोग एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेंगे

Recommended Video

    'One Nation-One Election' पर बोले डिप्टी CM तेजस्वी यादव, BJP पूरे देश पर क़ब्ज़ा करना चाहती है

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 'One Nation-One Election' पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से पहले, उन्हें (भाजपा) को 'एक राष्ट्र, एक आय नीति' बनानी चाहिए। पहले लोगों के साथ वित्तीय न्याय करें। 'One Nation-One Election' बाद में, वह लोग कहेंगे 'एक राष्ट्र, एक नेता', 'एक राष्ट्र, एक पार्टी'।

    भाजपा पूरे देश पर कब्ज़ा करना चाहती है, वह किस रास्ते पर जा रहे हैं? 'एक राष्ट्र, एक धर्म'। ये बेकार की बातें हैं..." जनता एक मजबूत विकल्प चाहती है और हम (INDIA गठबंधन) इसकी तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन की एक समन्वय समिति बनाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+