'जल्द लोकसभा चुनाव' वाले नीतीश के बयान पर सम्राट चौधरी का तंज, पूछा- क्या आपकी पीएम से बात हो गई?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगाली लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जदयू ने कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भाजपा डरी है। इस पर अब बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।
BJP taunt over 2024 Electionson for CM Nitish statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। बिहार के सीएम व जदयू के दिग्गज नेता के इस बयान के बाद जेडीयू चीफ ने भाजपा को निशाने पर लिया। जद-यू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एकजुट विपक्ष को लेकर भाजपा में डर है। इसे 23 जून को पटना में सभी गैर-भाजपा दलों की बैठक के बाद साफ देखा जा सकेगा।
सीएम नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने मुख्यमंत्री के बयान पर तंज कसा। उन्होंने सीएम से पूछा कि क्या उन्होंने चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर ली है, जो इतने यकीन के साथ इस तरह का दावा किया जा रहा है।

वहीं सीएम के इस बयान को लेकर बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को की चुनाव पर केवल पीएम ही ऐसा फैसला ले सकते हैं, क्योंकि लोकसभा को भंग करने के लिए कैबिनेट के फैसले की जरूरत होगी। सम्राट चौधरी ने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "क्या उन्होंने (सीएम नीतीश कुमार) इस पर पीएम से कोई बात की या फिर ये राजद का बढ़ता दबाव है जो उन्हें ऐसी अटकलें लगाने पर मजबूर कर रहा है।"
वहीं जेडीयू ने भाजपा के इस बयान पर भी टिप्पणी की। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "इस साल के अंत में कुछ और राज्यों में चुनाव होने हैं। जहां भाजपा को अपनी उम्मीदें धूमिल होती दिख रही हैं। 2024 से पहले कई झटकों से बचने के लिए भाजपा समय पूर्व चुनाव के बारे में सोच सकती है। ऐसे में समय से पहले चुनाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।"












Click it and Unblock the Notifications