बिहार चुनाव परिणाम 2020 आज: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले- जीतेगा एनडीए, जीतेगा बिहार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज आ रहे हैं। राज्य में चुनाव लड़ने वाले दो सियासी धड़े एनडीए और महागठबंधन दोनों के नेता अपने-अपने दलों की जीत का दावा कर रहे हैं। बताते चलें कि, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज वाल्मीकिनगर संसदीय उपचुनाव के परिणाम भी जारी होंगे। ऐसे में बिहार ​भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि यहां एनडीए चुनाव जीतेगा। शाहनवाज ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर लिखा- 'जीतेगा एनडीए। जीतेगा बिहार।'

BJP spokesperson shahnawaz hussain Says- NDA will win Bihar election Today

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020 : बिहार में फाइनल रिजल्ट के लिए करना होगा लंबा इंतजार | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- एनडीए जीतेगा
    शाहनवाज हुसैन ने एग्जिट पोल को नकारते हुए इससे पहले कहा कि, एग्जिट पोल्स सच नहीं होंगे। हमें यकीन है कि, नतीजे राजग (एनडीए) के पक्ष में आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'बिहार में तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद यह एक बात देखी गई कि चुनाव के समय जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने हमारे पक्ष में मतदान किया।'

    'एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए'
    हुसैन ने मतगणना से एक दिन पहले एक्जिट पोल में जताए गए अनुमानों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ''10 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।'' हुसैन ने पिछले विधानसभा चुनाव (2015) के एक्जिट पोल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अधिकांश अनुमानों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था, जबकि उस वक्त जदयू राजग का हिस्सा नहीं था। फिर हमने क्या देखा? एग्जिट पोल गलत साबित हुए। इसके अलावा अन्य कई मौकों पर भी एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान गलत साबित हुए हैं। इसके पीछे की वजह एग्जिट पोल करने वाले का सैंपल साइज राज्य की आबादी के हिसाब से काफी छोटा होता है। इसलिए उसमें वास्तविकता नहीं आ पाती है।''

    कौन-कौन से दल लड़ रहे चुनाव?
    इस बार बिहार में चार गठबंधन चुनावी मैदान में हैं।पहला गठबंधन NDA का है, जिसमें JDU, BJP और मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल हैं, जबकि दूसरा गठबंधन RJD,congress और वाम दलों का है। तीसरे गठबंधन में कुशवाहा की रालोसपा, BSP,जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम शामिल हैं। वहीं, चौथे गठबंधन में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशेखर हैं। इन सबसे अलग लोजपा अपने दम पर चुनावी मैदान में है। JDU से अलग होने के बाद से चिराग पासवान पूरे चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को अयोग्य और उनकी विदाई तय बताते रहे। अब उनकी बातों पर जनता ने कितना भरोसा किया है, ये आज पता चलेगा। मालूम हो कि सरकार बनाने के लिए बिहार में मैजिक नंबर-122 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+