ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी की तरह PM बनने की सोचते हैं राहुल- सम्राट चौधरी
Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी सियासी ज़मीन तैयार कर रही है। वहीं भाजपा नेता लगातर महागठबंधन की सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Bihar BJP: 2024 चुनाव के मद्देनज़र सियासी पार्टियां अपनी राजनीतिक ज़मीन बनाने में जुटी हुई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिंदुत्व की राजनीति पर ज़ोर दे रहे हैं। इस क्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर उनपर तंज कसा है ।
बिहार के अररिया ज़िला में जनता को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोचते हैं कि नरेंद्र मोदी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे। सम्राट चौधरी इससे पहले बिहार में हिंदुत्व की राजनीति को हवा दे चुके हैं।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी यूपी के हिट फ़ॉर्मूले को बिहार में लागू करने की बात कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो हिंदू शासकों वाले शहरों के नाम बदले जाएंगे। सम्राट चौधरी के इस बयान से सियासी पारा चढ़ा ही हुआ था कि, एक बार राहुल गांधी की दाढ़ी पर तंज़ ने सियासी फिज़ा बदल दी है।












Click it and Unblock the Notifications