BJP की यह सबसे खूबसूरत विधायक हैं शूटिंग चैंपियन, गोल्ड मेडल कर चुकी हैं अपने नाम, इस तरह हुई सियासी एंट्री

BJP MLA Shreyasi Singh News: जमुई विधानसभा से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह बहुत ही सादगी भरा जीवन गुज़ारना पसंद करती है। अपने क्षेत्र के जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़ी नज़र आती हैं। यही वजह है कि उनको जनता का प्यार मिल रहा है। आइए उनके बारे में कुछ खास जानते हैं।

श्रेयसी सिंह के मां और पिता दोनों सांसद रह चुके हैं। स्व. दिग्विजय सिंह और माता पुतुल कुमारी का सियासत में अच्छा नाम था। उनके पिता अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे। श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 में जमुई में हुआ था, वह गिधौर (बिहार) के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

BJP MLA Shreyasi Singh Is A Shooting Champion She Won Gold Medal Know Her Political Journey

श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके साथ ही मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से एमबीए की भी तालीम हासिल की। श्रयेसी सिंह राजनीति में क़दम रखने से पहले एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर भी जानी जाती रही हैं। सबसे पहले 2014 में उन्होंने ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक जीता।

साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल शूटिंग में गोल्ड मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया। 2020 में उन्होंने जमुई विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर सियासी दांव खेला और जीत हासिल की। सियासी सफर की शुरुआत करने बाद श्रेयसी क्षेत्री की जनता से तो मुखातिब होती ही रहीं। इसके साथ ही वह खेल की दुनिया में भी नाम कमाती रही।

BJP MLA Shreyasi Singh Is A Shooting Champion She Won Gold Medal Know Her Political Journey

साल 2020 के दिसंबर में जयपुर में हुए द्वितीय दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के शॉटगन इवेंट में श्रेयसी सिंह (जमुई से भाजपा विधायक) ने गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया था। इस प्रतियोगिता निशाना लगाते हुए श्रेयसी सिंह बिहार का प्रितिनिधित्व करते हुए कामयाबी हासिल की थी।

BJP MLA Shreyasi Singh Is A Shooting Champion She Won Gold Medal Know Her Political Journey

गौरतलब है कि सियासत में आने के बाद भी श्रेयसी कई प्रतियोगिताओं में हुनर का परचम लहराते हुए मेडल जीती चुकी हैं। श्रेयसी ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+