लालू की महारैली में आए मेहमानों का स्वागत करते दिखे मोदी के मंत्री के बेटे, तस्वीरें वायरल
पटना। लालू यादव की पटना में आयोजित 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' महारैली में आए मेहमानों का एक केंद्रीय भाजपा मंत्री के बेटे अतिथि सत्कार करते दिखे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गई। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अभिमन्यु यादव महारैली में आए लालू यादव के मेहमानों का सत्कार कर रहे हैं। बता दें कि अभिमन्यु यादव, भाजपा सांसद और मोदी सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे हैं।

लालू यादव की इस ऐतिहासिक रैली में कई राज्यों के नेता शामिल हुए हैं। इनमें यूपी से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत कई विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। पटना पहुंचने पर इन सभी का अभिमन्यु यादव ने अतिथि सत्कार किया। साथ ही इनके ठहरने और खाने पीने का इंजताम भी किया।
हालांकि, विवादों से बचने के लिए अभिमन्यु यादव ने खुद इसकी जानकारी देते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखी,जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार के अनुसार अतिथि भगवान स्वरूप होते हैं तथा अतिथि सत्कार एक पवित्र धर्म है और मैंने भी अतिथि सत्कार धर्म का निर्वहन किया है।












Click it and Unblock the Notifications