Bihar News: मरीज़ ने जीती मौत से जंग, चीरा लगाए बिना व्यक्ती के शरीर से डॉक्टरों ने निकाली गोली

Bihar News: बिहार के पटना ज़िले में डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिना चीरा लगाए मरीज़ का सफ़ल ऑपरेशन किया है। 40 वर्षीय पवन कुमार (जुमई निवासी) को छाती में गोली लगी थी, वह ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे।

इलाज के लिए पवन को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बिना बड़ा ऑपरेशन और चीर लगाए लेप्रोस्कोपी की मदद ने डॉक्टरों ने शरीर से गोली निकालकर इतिहास पच दिया है। वहीं मरीज़ के सेहत में भी सुधार हो रहा है।

bina operation aur cheera lagaye doctors ne nikali mareez k shareer se goli, Bihar News In Hindi

पवन कुमार को छाती के सामने वाली हड्डी (ब्रेस्ट बोन) के निचले भाग में गोली लगी थी। वह काफ़ी तकलीफ़ में थे। आनन फानन में पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बाएं फेफड़े और डायफ्राम के बीच में गोली फंसी हुई है।

सीटी स्कैन के ज़रिए गोली का एग्जैक्ट स्थिति डॉक्टरों ने जानी। अक्सर यह देखने को मिलता है कि इस तरह के हालात में छाती खोलते हुए बड़ा ऑपरेशन कर गोली निकाली जाती है, लेकिन यह पहली बार देखने को मिला है कि डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया के ज़रिए मरीज़ की जान बचाई है।

आपको बता दें कि लैप्रोस्कोपी एक तरह की सर्जिकल प्रक्रिया ही है, इसके ज़रिए शरीर के अंगों जांच करते हुए छोटे चीरा लगाकर इलाज किया जाता है। इसी तरह मिनिमल इनवेसिव तकनीक के ज़रिए पवन का इलाज हुआ। ऑपरेशन कर उसकी छाती के निचले हिस्से से गोली निकाली गई। लेप्रोस्कोपी (मेडिकल दूरबीन) के जरिए गोली निकाल कर डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+