‘पप्पू यादव’ के खिलाफ़ चुनाव लड़ते ही बीमा भारती ने... RJD प्रत्याशी बनाए जाने पर क्या बोली पूर्णिया की पब्लिक
Rupauli By Election: लोकसभा चुनाव में पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से जदयू की बागी विधायक बीमा भारती ने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा था। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने इस सीट से जीत दर्ज की है। बीमा भारती (पूर्व विधायक, रुपौली विधानसभा सीट (पूर्णिया) के चुनाव लड़ने से सीट खाली हुई थी।
लोकसभा चुनाव के बाद अब पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट उपचुनाव होने हैं। रुपौली सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनावी ताल ठोकने के लिए उम्मीदवारों ने मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक बीमा भारती (पूर्णिया से राजद की लोकसभा की प्रत्याशी) राजद से टिकट लेने पहुंची थी।

18 जून मंगलवार को राबड़ी आवास पहुंची। वह उपचुनाव में राजद के टिकट पर चुनावी दांव खेल रही हैं। बीमा भारती ने रुपौली उपचुनाव 2024 के लिए महागठबंधन उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी का इज़हार किया।
बीमा भारती ने कहा कि रुपौली विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी बनाए जाने के लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह सहित महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करती हूं।
रुपौली के सभी प्रियजनों का भी आभार प्रकट करती हूं क्योंकि उनके प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही महागठबंधन ने एक बार फिर मुझे रुपौली से प्रत्याशी घोषित किया है। मैं अपने क्षेत्र की जनता से वाद करती हूं कि रुपौली में विकास की एक नई बयार बहेगी।
पूर्व विधायक बीमा भारती ने मंगलवार को कहा था कि मुझे रुपौली की जनता नहीं छोड़ने वाली है और ना ही मैं रुपौली की जनता को छोड़ूंगी। चुनाव तो हम किसी भी हालत में लड़ेंगे। बीमा भारती के रुपौली से उपचुनाव लड़ने पर लोगों में ज़्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।
पूर्णिया और रुपौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों का का कहना है कि पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद से ही बीमा भारती ने अपना जनाधार खो दिया है। कहावता है ना कि अपनी ही पैर पर ख़ुद कुल्हाड़ी मारना, कुछ इसी तरह बीमा भारती के साथ हो गया है। वह उपचुनाव में किसी की टिकट पर मैदान में उतरें जीत मुश्किल लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications