Bihar Weather Update: बारिश के साथ ही ठंड की दस्तक! जानिए प्रदेश के मौसम का हाल
Bihar Weather News: प्रदेश में फिर से मॉनसून सक्रिय हो चुका है, विभिन्न जिलों में लगातार तेज़धार बारिश हो रही है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दिया है। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ है, लेकिन मौसम के करवट से लोगों की तबीयत भी नासाज़ हो रही है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के मौसम में अभी तब्दीली नज़र आती रहेगी। राज्य के विभिन्न जिलों में कही हल्की और कही मध्यम बारिश होने के आसार है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन तबीयत भी बिगड़ने के आसार है। वहीं बारिश से फसलों को फ़ायदा होने की भी उम्मीद है।

गुरुवार (5 अक्टूबर) को मौसम के मिज़ाज की बात करें तो, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में ठंड का असर दिख सकता है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में सुबह से ही बादलों के छाए रहेंगे। वहीं सुबह में हल्की-हल्की बारिश होगी। वहीं दोपहर में तेज़ बारिश होने के आसार हैं।
शाम में बारिश की वजह से तापमान में गिरावद दर्ज करते हुए ठंड के आसार हैं। 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा चलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बुधवार के मौसम मिज़ाज की बात करें तो राजधानी पटना में मौसम राहत भरा था। सुबह में हल्की धूप थी, वहीं पूरे दिन बादल छाए रहे। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर के बाद से कुछ इलाकों में बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे ठंड की दस्तक का भी लोगों ने एहसास किया।












Click it and Unblock the Notifications