Bihar Weather News Update: बारिश और ठनका लेकर अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather News: प्रदेश में मानसून शबाब पर है, लोगों को गर्मी से राहत ज़रूर मिली है। वहीं तेज़ बारिश से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। राजधानी पटना के कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से लोगों जूझना पड़ रहा है। आइए जानते हैं प्रदेश के मौसम का हाल।

मॉनसून की सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार में कम बारिश होने के आसार हैं। वहीं किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather News Update

Recommended Video

    Bihar Weather News Update: बारिश और ठनका लेकर अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में बारिश कम होने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। रविवार को दक्षिण बिहार के मुकाबले कई जिलों में मौसम साफ रहा। फिज़ा में नमी होने की वजह से दोपहर में उमस भी रहा। वहीं कई जिलों में थोड़ी बहुत बूंदाबांदी भी हुई।

    रविवार को राजधानी पटना में थोड़े बादल छाये रहे, बूंदबांदी भी हुई। वहीं अधिकतम तापमान में नॉर्मल से चार डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना समेत अन्य ज़िलों में भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

    उत्तरी पूर्व बिहार और उत्तरी मध्य बिहार में एक दो जगहों पर बिजली गिरने और मेघ गर्जन के भी आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सुपौल के बसुआ में 292 मिमी दर्ज की गई। वहीं मधेपुरा के सिंहेश्वर में 229.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। 217.5 मिमी सुपौल में दर्ज की गई।

    कटिहार के बरारी में 212.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, इसके अलावा सहरसा के सोनबरसा में 192.2 मिमी बारिश हुई। वहीं अररिया के रानीगंज में 183.2 मिमी बारिश हुई, सुपौल के निर्मली में 166.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 165 मिमी किशनगंज, 164.4 मिमी (अमौर,पूर्णिया) 157.4 मिमी (सलखुआ, सहरसा), 156.4 मिमी (बहरगामा, अररिया) में दर्ज की गई।

    अररिया के जोकीहाट में 155.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं अररिया के सिकटी में 146.4 मिमी वर्षा हुई। कटिहार के कुरसेला में 145.2 मिमी बारिश हुई। अररिया के फारबिसगंज में 139.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुपौल के त्रिवेणीगंज में 138.4 मिमी बारिश हुई, वहीं किशनगंज के चरघरिया में 137.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    सुपौल के राघोपुर में 130 मिमी बारिश हुई, इसके अलावा जहानाबाद के घोसी में 124.8 मिमी बारिश, पूर्णिया के जलालगढ़ में 121.6 मिमी बारिश, भागलपुर के पीरपैती में 120 मिमी बारिश, पूर्णिया में 114 मिमी बारिश, सहरसा के पथरगढ़ में 108.6 मिमी बारिश, खगड़िया के बालतारा में 107.2 मिमी बारिश, किशनगंज के दीघलबैंक में 102 मिमी बारिश और भागलपुर के कहलगांव में 101.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+