Bihar Weather Alert: अगले 48 घंटे खतरनाक! पटना से अररिया तक कई जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मॉनसून इस समय अपने विकराल रूप में है। लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश का हाल बेहाल है। उत्तर बिहार के जिलों में जहां हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, वहीं राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के जिले भी इससे अछूते नहीं हैं।

मंगलवार को पटना में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। यही हाल समस्तीपुर, जहानाबाद, बेतिया, सीवान, किशनगंज और सुपौल सहित कई जिलों में देखने को मिला।

Bihar Weather Alert

अगले 48 घंटे बेहद अहम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद खास साबित होंगे। उत्तर बिहार के कई जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण बिहार में भी बरसेंगे बादल
वहीं बाकी जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। ठनका गिरने की संभावना अधिक है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और येलो अलर्ट का पालन करने की सलाह दी है। राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, अधिक आद्रता के कारण उमस भी बनी रहेगी।

नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया
भारी बारिश के साथ-साथ नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बक्सर से लेकर पटना तक गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और प्रयागराज व वाराणसी में गंगा के जलस्तर बढ़ने का सीधा असर बिहार में दिखने लगा है। निचले और तटीय इलाकों में रह रहे लोग एक बार फिर से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर
जेपी गंगा सेतु पथ के किनारे बड़ी संख्या में लोग अपने मवेशियों के साथ डटे हुए हैं। बाढ़ का खतरा गहराने से स्थिति भयावह रूप ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे नमी युक्त हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही हैं।

यही कारण है कि अगले 48 से 72 घंटे तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।कुल मिलाकर, बिहार आने वाले दिनों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ की दोहरी चुनौती झेलने वाला है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+