रब ने बना दी जोड़ी!3 फीट को दूल्हे को मिली साढ़े 3 फीट की दुल्हन, इमोशनल लव स्टोरी
Bihar, बिहार की एक अनोखी शादी इन दिनों वायरल हो रही है। वायरल होने की वजह दूल्हा और दुल्हन की लंबाई है। बिहार के सीतामढ़ी जिले के 3 फीट के योगेंद्र को साढ़े 3 फीट की दुल्हन मिल गई। रविवार रात योगेंद्र और पूजा की धूमधाम से शादी हुई है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग इस शादी को लेकर कह रहे हैं कि, सच में उपर वाला ही जोड़ियां बनाता है।

योगेंद्र काफी समय से अपने लिए दुल्हन खोज रहा था
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाली तीन फीट का योगेंद्र काफी समय से अपने लिए दुल्हन खोज रहा था। लेकिन हाइट के चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वहीं सीतामढ़ी के लोहिया नगर स्थित मेला रोड की रहने वाली साढ़े तीन फीट की पूजा को भी अपने लिए ऐसे ही दूल्हे का इंतजार था।गांव के ही किसी व्यक्ति ने कम कद के दूल्हे की फोटो खींचकर लड़की के पिता के यहां भेज दी थी।

दोनों की शादी मां सीता की जन्मभूमि पुनौरा स्थित मंदिर में हुई
जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हो गई। दोनों परिवार बिना दहेज के शादी के लिए तैयार हो गए। पिछले रविवार को दोनों की शादी मां सीता की जन्मभूमि पुनौरा स्थित मंदिर में हुई। दोनों के परिजन पूरी तैयारी के साथ धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया गया। योगेंद्र भी लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में थे। आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ी बना ही दी।

कभी सोचा नहीं था कि मेरी शादी होगी: योगेंद्र
दोनों के परिजन भी इस शादी से काफी खुश हैं। शादी में दोनों के परिजन और रिश्तेदारों के आलावा सौ से अधिक शुभचिंतक भी शामिल हुए थे। शादी के बाद योगेंद्र ने कहा कि, मैं शादी करके बहुत खुशी हूं, कभी सोचा नहीं था कि मेरी शादी होगी। भगवान जोड़ी बनाकर भेजते हैं। वहीं दुल्हन पूजा ने कहा कि, शादी से मैं बहुत खुश हूं, मेरी उम्र 20 साल है। मेरी लिए यह बेहद खुशी का पल है।

इस काम से रोजी-रोटी चलाते हैं योगेंद्र
योगेंद्र ब्लाक-कचहरी में घूम-घूमकर जरूरतमंदों का जाति, आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र वगैरह बनवाने में मदद करते हैं। योगेंद्र ने पिछले पंचायत चुनाव में योगेंद्र अपनी किस्मत आजमा चुका है, हालांकि योगेंद्र को सफलता नहीं मिली थी। फिलहाल इस शादी की चारों ओर चर्चा हो रही है। हर तरफ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications