Bihar Today: बिहार में मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, बांका में केजरीवाल की जनसंपर्क यात्रा
Bihar Hindi News Today- 6 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 6 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा: 6 अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) पदों की भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in) से डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा बिहार सरकार के परिवहन विभाग में मोटर वाहन निरीक्षक (Advt. No. 41/2025) के 28 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
बांका में 6 अगस्त को आम आदमी पार्टी की जनसंपर्क यात्रा
बिहार में आम आदमी पार्टी की छठवें चरण की जनसंपर्क यात्रा के तहत बांका जिले में 6 अगस्त को कार्यक्रम रखा गया है। इस दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव दोपहर 3 बजे (03 बजे संध्या) से आम जनता से मुलाकात करेंगे, पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताएंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाएंगे।
खगड़िया में 6 अगस्त को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
खगड़िया शहर के कुछ इलाकों में 6 अगस्त को दोपहर में दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग के जेई राजा कुमार ने मीडिया को बताया कि पेड़ों की टहनियां काटने के चलते बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की जाएगी। शहरी फीडर-3 से जुड़े बलुआही, एमजी रोड, जयप्रकाश नगर और नाला रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं फीडर-2 के थाना रोड और मेन रोड इलाके में एक से दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहगी।
महिला आयोग में 6 से 13 अगस्त तक जनसुनवाई
बिहार राज्य महिला आयोग 6 अगस्त से 13 अगस्त तक पेंडिंग मामलों के निपटारे के लिए जनसुनवाई करेगा। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने बताया कि आयोग करीब डेढ़ साल तक बंद रहने से 4,000 से अधिक केस लंबित हो गए थे। इनमें से 2,500 मामलों का निपटारा पहले ही किया जा चुका है और बाकी मामलों के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications