Bihar Today, 1st August: बिहार वासियों को आज से मिलने लगेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

Bihar Hindi News Today- 1st August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 1 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

bihar today news in hindi 1st August 2025

बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू
नीतीश सरकार की बहुप्रतीक्षित मुफ्त बिजली योजना अब आधिकारिक रूप से लागू हो चुकी है। 1 अगस्त से बिहार के उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। सरकार ने इस योजना की घोषणा पहले ही कर दी थी, और अब इसका फायदा सीधे जनता को मिलने जा रहा है।

कम बिजली खपत पर बिल होगा शून्य
अब सबसे अहम सवाल यह है कि इस योजना से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा? तो जानकारी के अनुसार, यदि आपकी मासिक खपत 125 यूनिट या उससे कम रहती है, तो आपका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो जाएगा। यानी न कोई फिक्स चार्ज, न बिजली दर - सब माफ। इससे लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

1 अगस्त को जारी होगी बिहार की प्रारूप मतदाता सूची
बिहार में 1 अगस्त 2025 को मतदाता सूची (Bihar Voter List 2025) का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद यह सूची सभी राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी दिन से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 1 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान जो भी व्यक्ति वैध दस्तावेजों के साथ अपना दावा करता है, उसका नाम सूची में जोड़ा जाएगा।

एक सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से अपील की है कि अगर 1 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में किसी का नाम ग़लती से जुड़ गया है या हट गया है, तो वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीयन अधिकारी (ERO) के पास जाकर निर्धारित फॉर्म भरकर 1 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उचित जांच के बाद नाम में संशोधन किया जाएगा।

30 सितंबर को जारी होगी अंतिम सूची
सभी दावे-आपत्तियों के निपटारे के बाद 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद वही सूची आगामी चुनावों के लिए मान्य मानी जाएगी।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के लिए 1 अगस्त 2025 को भारी बारिश और गरज-चमक (Thunderstorm & Lightning) की चेतावनी जारी की गई है। यह मानसून की सक्रिय गतिविधि के चलते है। IMD ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगस्त की पहली तारीखों में-विशेषकर 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच-छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+