Bihar Today: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की आज चौथी बैठक, सेना के सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Bihar Today News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत महागठबंधन की चौथी बैठक आज रविवार 18 मई को जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। महागठबंधन की बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सभी जिला स्तरीय नेता शामिल होंगे।

इस बैठक में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और जनता के बीच कैसे समन्वय बनाया जाए, इसपर चर्चा की जाएगी। इसके लिए महागठबंधन ने जिला स्तर पर समन्वय समितियों बनाने का भी अहम फैसला लिया है। ये बैठक जिला स्तर पर समन्वय समिति की पहली बैठक होगी। इसमें चुनाव की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

Bihar Today News

इसके अलावा 20 मई सोमवार को वाम दलों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में महागठबंधन की भूमिका और रणनीति पर भी इसी बैठक में चर्चा की जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर: आज भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को लेकर आज पटना में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा का मकसद सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मानित करना और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जगाना है।

इस तिरंगा यात्रा में कई सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक, युवा और आम नागरिकों शामिल होने वाले हैं। तिरंगा यात्रा की शुरुआत शाम 5 बजे राजेंद्र नगर स्थित दिनकर गोलंबर से किया जाएगा। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल होंगे। इसके अलावा याज्ञा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पंचायत वेब सीरीज के कलाकार चंदन रॉय के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज 18 मई को लगभग सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में आज 30 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+