Bihar Today: चुनाव से पहले गरमाया बिहार का सियासी माहौल, प्रियंका गांधी आज जुड़ेंगी 'वोटर अधिकार यात्रा' से

Bihar Today: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। आने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निकले हैं। बिहा र की राजनीति में 26 अगस्त का दिन बेहद खास माना जा रहा है। राजधानी पटना से लेकर सीमांचल और उत्तर बिहार तक, अलग-अलग दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

जहां भाजपा की युवा इकाई राजधानी में युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं इंडिया ब्लॉक मतदाता अधिकार के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर रहा है। इस बीच प्रशांत किशोर अपने बड़े वादों से चुनावी हवा को गर्म करने में जुटे हैं, तो भाकपा (माले) लिबरेशन अपने जमीनी नेटवर्क के दम पर विपक्ष को मजबूती दे रही है।

Bihar Today

पटना में BJYM का स्टूडेंट कॉन्क्लेव

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से आज पटना के ज्ञान भवन में "यूथ ऑफ बिहार @2047" नाम से स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इस मंच के जरिए पार्टी युवा वर्ग से सीधा संवाद करने और उन्हें 2047 के 'विकसित बिहार' के विजन से जोड़ने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में 'खानदानी राजनीति' का जलवा: कई नेताओं के बेटे लड़ सकते हैं चुनाव, टिकट के लिए दिल्ली तक सेटिंग!

वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ेंगी प्रियंका गांधी

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से चल रही "वोटर अधिकार यात्रा" में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। वे सुपौल में इस अभियान में भाग लेंगी। इसके बाद 27 अगस्त को वे सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी।

प्रशांत किशोर का बड़ा वादा

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने अपने चुनावी दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर में जनता से बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी 'जन सुराज' की सरकार बनती है तो दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि जब तक सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार नहीं होता, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों की निजी स्कूल की फीस सरकार भरेगी। युवाओं के लिए उन्होंने बिहार में ही 10-12 हजार रुपये मासिक की नौकरी देने का वादा किया।

CPI(ML) की बढ़ती ताकत

राज्य की राजनीति में भाकपा (माले) लिबरेशन की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। यह पार्टी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को वैचारिक और जमीनी समर्थन दे रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में 12 सीटें जीतने और 2024 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने के बाद यह पार्टी कई जिलों में मजबूत जनाधार बना चुकी है। जमीनी स्तर पर सक्रिय यह दल विपक्ष की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ें: Video: 'लालू को बचाने के लिए मनमोहन सिंह का अध्यादेश फाड़ा था राहुल गांधी ने', अमित शाह ने कर दिया एक्सपोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+