Bihar Today: भारत-PAK तनाव के बीच पुलिस और CISF जवानें की छुट्टी कैंसिल, CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग
Bihar Today News: भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर बिहार में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और प्रशासन दोनों हाई अलर्ट पर हैं। बिहार पुलिस और इमरजेंसी सर्विस से जुड़े लोगों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जो लोग पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें जल्द से जल्द आकर रिपोर्ट करने को कहा गया है। एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर हाई लेवल मीटिंग की है। जिसमें राज्य के सीमा के पास वाले जिलों की सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम नीतीश ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है। बैठक में ही सीएम नीतीश ने फैसला लिया कि सभी प्रशासनिक, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। सीएम नीतीश फिर से आज 09 मई या 10 मई को अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक कर सकते हैं।

CISF जवानें की छुट्टी कैंसिल, एयरपोर्ट्स पर हो रही है डबल चेकिंग
भारत-पाक तनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ जवानों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से कैंसिल की गई है। छुट्टी पर गए जवानों को 48 घंटे के भीतर ज्वाइन करने का निर्देश जारी किया गया है। आज से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके सामान की डबल और क्रॉस चेकिंग की जाएगी। पहली बार सीआईएसएफ करेगी और दूसरी बार विमान में सवार होने से पहले की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications