शिक्षक भर्ती नियम में बदलाव की वजह से दूल्हा बनते बनते रह गया युवक, इकरारनामा के साथ टूटी शादी

Bihar Teacher Niyamawali 2023 की वजह से शिक्षक अभ्यर्थियों और नियोजित शिक्षकों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। शिक्षक बनने का सपना चूर होने के साथ ही, एक ही युवक की शादी भी टूट गई।

Bihar Teacher Niyamawali 2023, CTET pass candidate have to Pass BPSC Exam For Teacher Selection

Teacher Selection Rule Change: प्रदेश भर में शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षक नई शिक्षक नियमावली को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं एक युवक का शिक्षक बनने का सपना तो टूटा ही, साथ ही उसकी शादी भी टूट गई।

बगहा (पश्चिम चंपारण) के दियारा इलाके से शादी टूटने का अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नई शिक्षक नियमावली लागू होने की वजह से युवक की शादी टूट गई। क्योंकि नए शिक्षक नियमावली के तहत BPSC के ज़रिए शिक्षकों की भर्ती होगी।

CTET परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने के लिए फिर से इम्तेहान देना होगा। BPSC परीक्षा पास करने के बाद ही शिक्षक बन पाएंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबनी (पश्चिमी चंपारण जिला) निवासी युवक की शादी, सिर्फ इसी वजह से लड़की पक्ष के लोगों ने तोड़ दी।

तमकूहा बाजार मधुबनी (धनहा थाना क्षेत्र, बगहा अनुमंडल) पप्पू राज (पिता- स्व. मनोहर सिंह) की शादी जटहा बाजार (पडरौना जिला, उत्तरप्रदेश) निवासी भोला सिंह की बेटी कुमारी वंदना से तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शिक्षक भर्ती नियम में बदलाव की वजह से ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों की मानें तो बाज़ाबते दोने पक्ष की तरफ़ से इक़रारनामा बना और ग्रामीण गवाह बने और शादी तोड़ दी। ग़ौरतलब है कि साल 2019 से पप्पू राज हाई स्कूल शिक्षक बनने के लिए कोशिश करता रहा था। CTET परीक्षा पास करने के बाद उसे सातवें चरण की बहाली में शिक्षक बनने का इतज़ार था।

Recommended Video

    Video: जीजा पर आया साली का दिल, रेलवे जंक्शन पर करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा

    लड़की पक्ष को ये उम्मीद थी कि युवक जल्द ही बतौर शिक्षक पोस्टेड हो जाएगा। शिक्षक बनते ही वह अपनी बच्ची की शादी पप्पू से करवा देंगे। लेकिन अचानक नई शिक्षक नियमावली लागू होने की वजह से उनके आरमानों पर पानी फिर गया।

    लड़की के पिता ने जैसे ही पेपर में पढ़ा कि शिक्षक बनने के लिए BPSC पास करना पड़ेगा। इसके बाद वह लड़के के घर पहुंचे और दोनों पक्ष की रज़ामंदी से इक़रारनामा बनाते हुए शादी तोड़ दी। भोला सिंह (लड़की के पिता) ने कहा कि वह अपनी बच्ची के लिए सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढ रहे थे।

    भोला सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सातवें चरण की बहाली में युवक शिक्षक बन जाएगा। नई शिक्षक नियमावली लागू होने की वजह से अब फिर से एग्जाम पास करना होगा। अब पप्पू के शिक्षक बनने में वक्त लगेगा। इसी वजह से उन्होंने गवाहों की मौजूदगी में शादी तोड़ दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+