सुपौलः दिल्ली में बिहार के कोरोना वारियर की सड़क दुर्घटना में मौत, कार खराब होने पर साइकिल से जा रहे थे अस्पताल
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के डॉक्टर जेपी यादव कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए। डॉ जेपी यादव दिल्ली में सोमवार की शाम कोरोना के मरीजों की इलाज कर लौट रहे थे। रास्ते में कार खराब हो गई तो साइकिल से ही अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। डॉ. जेपी यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा ।

जिले के त्रिवेणीगंज के निवासी डॉक्टर जेपी यादव का शव यूपी-बिहार की सीमा पर पहुंचते ही अधिकारियों ने फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। एंबुलेंस अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव भेजा गया। स्वर्गीय जेपी यादव के एंबुलेंस के साथ दिल्ली के दर्जनों डॉक्टर भी शामिल थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कोरोना से जंग लड़ने वाले महान योद्धा की सहादत पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मौन श्रद्धांजलि दी. इसके बाद में डॉक्टरों की टीम उनकी पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव सुपौल के लिए रवाना हो गए हैं।

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि डॉ. जेपी यादव दिल्ली में सोमवार की शाम कोरोना के मरीजों की इलाज कर लौट रहे थे। रास्ते में कार खराब हो गई तो साइकिल से ही अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े। इसी दौरान अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। बता दें कि डॉक्टर जे पी यादव दिल्ली में तैनात थे। कोरोना रोगी का बेस्ट इलाज कर रहे थे। उनके सम्मान में यूपी बिहार के सीमा पर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications