Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Stage Dancer Wedding Bihar: कौन था वो 'देवदास', जिसने स्‍टेज पर भरी 'पारो' की मांग, अब उठ रहे ये 10 सवाल

Stage Dancer Wedding Video Bihar: सोशल मीडिया पर हाल ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्‍टेज पर डांसर पारो आरती की लड़के गुलशन ने मांग भर दी और दोनों सबके सामने अनूठे अंदाज में शादी कर ली। इस अजब प्रेम की गजब शादी के बाद दोनों की जिंदगी में भूचाल आ गया है।

दरअसल, बिहार के नालंदा की इस स्‍टेज वाली वायरल शादी के बाद पारो आरती मांग भरने वाले गुलशन को पति मान बैठी है, जबकि गुलशन के परिजन आरती को बहू मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच पारो आरती व गुलशन की प्रेम कहानी और अनूठे विवाह के बाद 10 सवाल उठ खड़े हुए हैं, जिनके जवाब खुद डांसर पारो आरती व गुलशन के परिजनों ने मीडियो बातचीत में दिए।

Stage Dancer Wedding Bihar

1. क्‍या पारो आरती बांग्‍लादेश की रहने वाली हैं?

मीडिया से बातचीत में पारो आरती ने कहा कि वह बांग्‍लादेश की नहीं बल्कि अपने प्रेमी (अब पति) गुलशन यादव की तरह बिहार की रहने वाली है। उसका घर गुलशन के घर से 200 किलोमीटर दूर है। माता-पिता व दादा-दादी समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍य बिहार में ही रहते हैं।

2. डांसर की मांग भरने वाला लड़का कौन है?

आर्केस्ट्रा वाली डांसर आरती की मांग भरने वाले लड़के का नाम गुलशन यादव है। वह बिहार के नालंदा का बताया जा रहा है। गुलशन और पारा आरती पहले से ही एक-दूसरे का जानते हैं। पहले दोस्‍ती हुई, जो बाद में प्‍यार में बदल गई थी।

3. अब कहां रहना चाहती है डांसर आरती?

डांसर पारो आरती ने कहा कि गुलशन यादव उससे प्‍यार करता है। इसलिए सबके सामने स्‍टेज पर उसकी मांग भर दी। अब वह भी गुलशन को पति मानने लगी है और भविष्‍य में उसी के साथ रहना चाहती है।

4. गुलशन को कमाकर खिलाने को तैयार है आरती?

आरती ने कहा कि प्रेमी गुलशन उससे कहता था कि वह उससे शादी के बाद बैठकर खाना चाहता है। वह इसके लिए तैयार है। वह चाहती है कि बस उसका बाबू गुलशन उसके साथ आकर रहने लगे। वह अपने प्‍यार के खातिर खुद कमाने को तैयार है।

5.ससुर के खिलाफ क्‍या कदम उठाएगी?

आरती ने कहा कि गुलशन के पिता अब उन्‍हें बहू मानने को तैयार नहीं हैं। उस पर पहले से शादीशुदा व बांग्‍लादेश की होने समेत कई आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में वह ससुर के खिलाफ केस करेंगी। ससुर को आरोपों को साबित करना होगा। वह गुलशन को पति व उसके माता-पिता का सास-ससुर मान चुकी है।

6. मांग में सिंदूर नहीं भरा तो क्‍या था?

मीडिया से बातचीत में गुलशन के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने डांसर की मांग में सिंदूर भरा ही नहीं तो यह शादी कैसे मानी जा सकती है? गुलशन ने तो डांस प्रोग्राम में डांसर की मांग में अबीर भरा था। वहीं, डांसर पारा आरती ने दावा किया कि उसकी मांग में सिंदूर भरा गया था। सबने देखा भी था।

7. डांसर से शादी पर परिजनों को मार रहे ताने

गुलशन की मां और दादी ने भी मीडिया से बातचीत की। मां ने कहा कि बेटे के इस कदम की वजह से गांव और समाज के लिए लोग उनको ताने मार रहे हैं। वहीं, दादी ने कहा कि वह पोते की इस शादी को नहीं मानती। शादी रीति रिवाज से होती है। ऐसे नहीं।

8. किस प्रोग्राम में हुई थी शादी?

गुलशन के पिता ने बताया कि हाल ही गांव में सरस्‍वती पूजा का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें पारो आरती समेत कई डांसर आई थी। बेटे ने प्रोग्राम में मजाक-मजाक में डांसर की मांग में अबीर गुलाल लगाया था। उधर, डांसर पारो आरती ने इसे असल वाली शादी मान लिया और गुलशन को अपना पति मानती है।

9. मांग भरने के बाद गुलशन गायब?

पारो आरती ने बताया कि मांग भरने के बाद वह गुलशन को अपना जीवनसाथी मान चुकी है और ताउम्र उसी के साथ रहना चाहती है। हालांकि पिछले तीन दिन से दोनों की बात नहीं हो रही है। वह चाहती है कि गुलशन उसके साथ आकर रहने लगे। वह उसकी इच्‍छा के अनुसार उसे बैठाकर खिलाने को भी तैयार है।

10. गुलशन के मौसेरे भाई ने क्‍या कहा?

मीडिया से बातचीत में गुलशन के मौसेरे भाई मनीष कुमार ने कहा कि भाई ने शादी की है। अच्‍छा तो लग रहा है। शादी इस तरह से नहीं करनी चाहिए थी।

दरअसल, इस डांस प्रोग्राम में हुआ यह था कि पारो आरती डांस कर रही थी। सफेद दुप्‍पाटा ओढ रखा था। डांस के दौरान अचानक गुलशन स्‍टेज पर चढ़ा और आरती की मांग में जबरदस्‍ती सिंदूर भर दिया। एक बारगी तो आरती के कुछ समझ नहीं आया और वह गुलशन से दूर चली और फिर थोड़ी ही देर आकर गुलशन के गले से लग गई। गुलशन ने दुप्‍पाटे से उसका सिर ढककर उसे गले से लगा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+