'सुन लो सकुनी-दुर्योधन के पुत्रों, सबक सीखाने का समय आ गया', अब किस पर गरम हुए बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा

Bihar SIR controversy Vijay Sinha Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में इन दिनों SIR (Special Summary Revision) का मुद्दा सियासी गर्मी बढ़ा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है, लेकिन मैदान में बयानबाजी का दौर तेज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं, वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि, 'जमीन लेकर नौकरी बांटने वाले' हम पर सवाल उठा रहे हैं।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग से मिले डबल वोटर आईडी नोटिस पर सफाई दी, अपनी मैट्रिक की डिग्री कैमरे पर दिखाई और तेजस्वी को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वे भी अपनी डिग्री दिखाएं। इस जुबानी जंग में लालू परिवार पर तंज, 'जंगलराज' का जिक्र और तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार बयान पर तीखा हमला भी शामिल रहा।

Bihar SIR controversy Vijay Sinha Tejashwi Yadav

जिस भाषा में जवाब चाहोगे, उसी भाषा में मिलेगा- विजय सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने तीखे तेवर में कहा, "सकुनी और दुर्योधन के पुत्रों, सुन लो... अब सबक सीखने का समय आ गया है। जिस भाषा में जवाब चाहोगे, उसी भाषा में मिलेगा और जिस जगह पर समझाना चाहोगे, वहीं समझाया जाएगा।" उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मेरी डिग्री की जांच करा लो, लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी अपने पुत्रों की उम्र और डिग्री पर क्यों चुप हैं?

ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने रक्षाबंधन पर खेला इमोशनल कार्ड, 'मेरे नाम की राखी बांधें, 70 हजार करोड़ का शगुन दूंगा'

'पहले खेल के मैदान से भागे और अब सियासी मैदान से'

तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर सिन्हा ने कहा कि, 'यह लोकतंत्र के खिलाफ है और राष्ट्रहित में नहीं। उन्होंने तेजस्वी पर पहले खेल के मैदान से भागने और अब सियासी मैदान से भागने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर जनता को धोखा देने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश होगी, तो जनता सबक सिखाएगी।'

भीखू भाई का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जुड़ने पर उठे सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, 'अब एक राष्ट्र, एक चुनाव की चर्चा चल रही है। भविष्य में कोई भी कहीं भी वोट डाल सकेगा। विपक्ष केवल नियम-कानून जाने बिना आरोप लगाता है।'

तेजस्वी यादव ने लगाया वोटों की डकैती का आरोप

तेजस्वी यादव ने इससे पहले आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर वोटों की डकैती कर रहा है और मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी एवं उनके देवर के पास दो वोटर आईडी होने का दावा किया था। इससे साफ है कि SIR को लेकर आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और गरमाने वाली है।

ये भी पढ़ें 'Tejashwi 9वीं फेल नहीं, IA-BA पास हैं', मामा साधु यादव बोले- पढ़ाई कहां से की, मुझे पता है, बताएंगे नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+