रामनवमी के दौरान Bihar Sharif में भड़की हिंसा में हुई एक शख्स की मौत,पहाड़पुर में फायरिंग के दौरान लगी थी गोली
bihar sharif violence news: रामनवमी के दौरान बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान शनिवार रात पहाड़पुर में फायरिंग हुई थी, जिसमें एक मुकेश कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई।

Bihar Sharif News: रामनवमी के दौरान नालंदा जिले के बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। तो वहीं, मुकेश कुमार नाम के एक शख्स की जान चली गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पहाड़पुर क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में कई लोग घायल हो गए थे। इस फायरिंग में मुकेश कुमार को भी गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की पुष्टि पुलिस ने कर दी है।
वहीं, हिंसा को देखते हुए रोहतास में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है और सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को 4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस बीच, बिहार में अभी तक 106 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जिसमें बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 लोग शामिल है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर न बताया कि शनिवार रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई, लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं। नालंदा के डीएम के मुताबिक, फायरिंग में दो लोगों को गोलिया लगी है, जिनमें से एक शख्स की स्थिति काफी चिंताजनक है।
Recommended Video
डीएम ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और हम लोगों को फीडबैक भी मिल रहा है। आज शहर के 51 वार्ड के लोगों को हमने बुलाया है। हम भी उन्हें फीडबैक देंगे और वो लोग भी हमें बताएंगे कि शांति कैसे कामय करेंगे। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, लेकिन धारा 144 लागू है। जिसमें 4 से ज्यादा लोग एक साथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। कोई बिना परमिशन के जुलूस नहीं निकालेगा। कोई हथियार हीं लहराएगा, ये सब प्रतिबंध लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications