‘प्रेम प्रसंग और हाई वोल्टेज ड्रामा’, Social Media के ज़रिए हुआ प्यार, मांग में सिंदूर भरते ही हुआ ख़त्म

बिहार शरीफ में प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, प्रेमिका से शादी रचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने खुद ही कॉल करके बुलाया था।

Bihar sharif nalanda love affair high voltage drama in court, Couple met through social media

Social Media के ज़रिए दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला बिहार के नालंदा जिला का है, जहां सोशल मीडिया के ज़रिए 6 महीने पहले युवक और युवती में दोस्ती हुई थी। जब दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों की शादी हो करवा दी गई। वहीं युवक ने शादी तो कर ली लेकिन अपनी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। नालंदा मुख्यालय बिहार शरीफ में प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोग भी हैरान थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का इन्ही सब वजहों से भविष्य खतरे मे है।

Recommended Video

    प्रेम प्रसंग और हाई वोल्टेज ड्रामा,मांग में सिंदूर भरते ही हुआ ख़त्म
    6 महीने पहले हुए थी दोनों की दोस्ती

    6 महीने पहले हुए थी दोनों की दोस्ती

    सोशल साइट के ज़रिए हुई दोस्ती के बाद प्रेम परवान चढ़ा लेकिन जब दोनों की मुलाकात हुई तो इश्क का बुखार उतर गया। परशुराम पासवान मोहनी गांव (अस्थावां थाना क्षेत्र) निवासी का बेटा ज्ञानी कुमार और राजकुमार पासवान मननकी गांव (रहुई थाना क्षेत्र) निवासी की बेटी गुड़िया कुमारी के बीच पिछले 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपनी बहन को एग्ज़ाम दिलाने के लिए बिहार शरीफ स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। वहीं प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने लिए वहां बुलाया।

    मांग में सिंदूर डालकर प्रेमी फरार!

    मांग में सिंदूर डालकर प्रेमी फरार!

    प्रेमिका को मिलने के लिए युवक ने बुलाया तो इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई। युवती के परिजनों ने दोनों को साथ में देख लिया और फिर उनकी शादी करवा दी। लड़के के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध करते हुए शादी रोक दी। वहीं प्रेमी युवक ने भी मौका देखते ही वहां से किनारा कर लिया। प्रेमी ज्ञानी कुमार की मानें तो वह बिहार शरीफ में बहन को परीक्षा दिलाने गया था। लड़की के परिजनों ने जबदस्ती उठा लिया और कोर्ट में शादी करवाते हुए, युवती की मांग भी भरवाई।

    ‘प्रेमी ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया’

    ‘प्रेमी ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया’

    प्रेमिका गुड़िया कुमारी की मानें तो 6 महीने पहले सोशल मीडिया के ज़रिए वह युवक के संपर्क में आई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर रोज़ाना घंटों बातचीत होने लगी। प्रेमी ने मिलने के लिए कॉल कर बुलाया। मिलने पहुंचने के बाद प्रेमी ने काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने प्रेमी की बात मान ली और कोर्ट में शादी रचा ली। इसी बीच बीच प्रेमी और प्रेमिका के परिजन कोर्ट पहुंच गए, दोनों के बीच बहस के होने लगी। वहीं युवक मौका देखते हुए वहां फरार हो गया। युवती के परिजन युवक को ढूंढ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Viral News: महिला स्वास्थ्य अधिकारी से मसाज करवाना डॉक्टर को पड़ा महंगा, गिर सकती है गाज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+