समस्तीपुरः 14 दिन पहले पकड़े गए 9 बांग्लादेशी जमातियों को भेजा गया जेल, टूरिस्ट वीजा पर कर रहे थे धर्म का प्रचार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर शहर के धर्मपुर मोहल्ले से 14 दिन पहले पकड़े गए नौ बांग्लादेशी जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए सभी जमातियों के खिलाफ वीजा शर्तों का उल्लंघन एवं महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जमातियों के साथ-साथ उस शख्स को भी जेल भेजा गया है, जिसने जमातियों को अपने घर में रहने की जगह दी थी।

bihar samastipur 9 bangladeshi jamati arrested

शहर के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन का समय पूरा होते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने पकड़े गए सभी जमातियों की जांच कराई थी। इस दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जमातियों पर आरोप है कि ये टूरिस्ट वीजा लेकर धर्म का प्रचार कर रहे थे और जिले में रहने के बावजूद प्रशासन को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई।

सभी के टूरिस्ट वीजा जब्त
बता दें कि दिल्ली में जमातियों के कोराना संक्रमित होने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी चौकस हो गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के धर्मपुर स्थित एक आवासीय परिसर से नौ बांग्लादेशी छिपे हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ा और मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। बाद में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शहर के एक गेस्ट हाउस स्थित आइसोलेशन वार्ड में सभी को रखा गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की भी जांच कराई गई।

इस मामले में पुलिस ने जमातियों के अलावा संरक्षण देनेवाले के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जमातियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर धर्म का प्रचार करा रहे थे। नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि सभी जमातियों के पास से बांग्लादेश का टूरिस्ट वीजा जब्त किया गया है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
पकड़े गए जमातियों में मिनाजुर रहमत, अबुल बसर उर्फ मो. अब्दुल बरी, मो. रहनुल इस्लाम, इमदादुल हल, मो. मैहफुजुर रहमान, मो. रुबेल सरकार, मो. अल अमीन, मो. निसार अहमद, शेख तोरब शामिल है। ये सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। 28 फरवरी को समस्तीपुर पहुंचे। यहां जिले के विभिन्न मस्जिदों में घूम-घूम कर तबलीगी जमात के लिए धर्म का प्रचार-प्रसार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+