Bihar Politics: राहुल गांधी ने जीतन मांझी से की बात, HAM नेता ने कही संशय वाली बात, जानिए पूरी बात

Rahul Gandhi Call To Jitan Ram Manjhi: बिहार में हर घंटे ही सियासी फिज़ा बदल रही है, पक्ष-विपक्ष के बीच संशय का माहौल बना हुआ है। बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा या फिर नीतीश महागठबंधन में ही रहेंगे। इस पर अभी तक कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बिहार में बदल रहे सियासी समीकरण के बीच सीएम नीतीश एनडीए के साथ नई सरकार बना पाएंगे या महागठबंधन का पलड़ा मज़बूत रहेगा कहना मुश्किल है। लेकिन इसी बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के कर्ता धर्ता जीतन राम मांझी से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने कॉल पर बात की है।

Rahul Gandhi Call To Jitan Ram Manjhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को इंडिया गठबंधन के साथ आने का न्यौता दिया है। सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी से कांग्रेस नेता भूपेश बघेल मुलाकात कर सकते हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी राजद की डूबती नैया को किनारे लगा सकते हैं।

नाम नहीं छापने की शर्त पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने हमारे नेता की बेइज़्ज़ती की थी। इसलिए हम लोग नीतीश कुमार के साथ जाना नहीं चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह रहे थे कि मर जाना पसंद करेंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे, तो अब क्यों भाजपा के साथ जा रहे हैं। क्या अभी उन्हें अपनी कही हुई बात याद नहीं आ रही है। हमारे नेता जो निर्णय लेंगे हम लोग उसे मानेंगे। जहां तक मेरा सवाल है तो मैं यह कभी नहीं चाहूंगा कि नीतीश कुमार के साथ जाएं, क्योंकि नीतीश कुमार ने अपनी प्रमाणिकता खो दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+