Bihar Politics: नीतीश की 'वापसी' की अटकलों के बीच RJD ने शुरू किया नंबर गेम, जानें फिलहाल किसका पलड़ा भारी?
Bihar Political News: बिहार में एक बार फिर सियासी उठापटक के संकेत मिलने लगे हैं। भाजपा से नाता तोड़कर आरजेडी (RJD) और बाकी दलों के साथ मिलकर नीतीश कुमार (JDU Nitish Kumar) ने अपनी सरकार दोबारा बनाई थी, लेकिन अब एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हो सकती है।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वापसी की खबरों को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सीएम नीतीश को कॉल किया है। यह सब ऐसे वक्त पर हुआ, जब केंद्र की ओर से पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया और फिर उसके अगले दिन बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर नीतीश कुमार ने परिवारवाद को लेकर राजनीतिक दलों को घेरा।

RJD ने शुरू किया नंबर गेम
ऐसे में जब बिहार की सियासी आबोहवा एक बार फिर नीतीश के पाला बदलने से गर्म हो चुकी है तो अब लालू यादव की पार्टी नंबर गेम का तिकड़म भिड़ाती नजर आ रही है।
माना जा रहा है कि अगर नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मार देते हैं तो सरकार को किस तरह से बचाना है, इस पर आरजेडी काम करने में जुट गई है। फिलहाल मौजूदा वक्त में क्या तस्वीर हैं, पहले उसे समझ लीजिए...
लालू ने तिकड़म लगाना किया स्टार्ट
अंदरखाने के अनुसार नीतीश कुमार के RJD से नाता तोड़ने और बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की अटकलों के बीच लालू खेमा एक्टिव हो गया है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, ऐसे में आरजेडी ने बहुमत के 122 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए कवायद तेज कर दी है।
8 विधायकों को साधने की कवायद
इसके लिए 8 और विधायकों को साधने की कसरत शुरू कर दी है। 243 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल सीटों के गणित की बात करें तो राजद+कांग्रेस+लेफ्ट की सीटों को मिला लिया जाए तो 79+19+16 यानी 114 का नंबर बनता है। ऐसे में मतलब साफ है बहुमत के लिए 8 विधायकों की कमी है। लालू खेमा इन्हीं 8 विधायकों को साधने में जुट गया है।
BJP-JDU के पास इतनी सीटें
बता दें कि बीजेपी के पास बीजेपी के पास बिहार में 74 सीटें हैं, जबकि जेडीयू के पास 43 सीटों का आंकड़ा है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और नीतीश ने साथ इलेक्शन लड़ा था, लेकिन दो साल बाद स्थिति बदल गई और बीजेपी के नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर फिर से सरकार बना ली।












Click it and Unblock the Notifications