Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की 'मैराथन पूजा अर्चना', भाजपा नेता ने कही ये बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी पार्टी की सियासी ज़मीन को मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। वहीं राजनेता मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मैराथन पूजा-अर्चना पर सियासत भी होने लगी है। आपको बता दें कि लालू यादव सोमवार को अपनी पत्नी राबड़ी देवी (बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री) के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर, जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही पूजा अर्चना भी करेंगे।

Bihar Politics Lalu Prasad Yadav

आपको बता दें कि इससे पहले 4 सितंबर को लालू प्रसाद यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोनपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। 6 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर वह अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बांके बिहारी मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। इसके साथ ही नंदी से मन्नत भी मांगी थई।

Recommended Video

    Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की 'मैराथन पूजा अर्चना'

    लालू प्रसाद यादव 20 दिन पहल अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ गोपालगंज भी गए थे। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ने गोपालगंज के मशहूर मंदिर में भी माथा टेका था। इसके साथ ही फुलवरिया गांव के मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।‎

    राजद सुप्रीमो की मौराथन पूजा अर्चना पर भाजपा नेता सौरव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य का हवाला देकर लालू यादव जेल से बाहर आए। किडनी ट्रांसप्लांट हुए, स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो आराम करना चाहिए। अगर वह स्वस्थ्य हो चुके हैं तो अपनी सज़ा पूरी करें। कभी बैडमिंटन, तो कभी सैर, तो कभी दौरे पर निकल जाते हैं। यह एक तरह से न्याय व्यवस्था के साथ मज़ाक है। स्वास्थ्य का हवाला देकर ज़मानत पर बाहर आए और अब ठीक हो गए तो इधर-उधर घूम रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+