Bihar Politics: मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में खामोशी की गूंज! बक्सर में खाली कुर्सियों से किया संवाद

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बिहार में भारी फजीहत हुई। जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली के लिए बक्सर पहुंचे खरगे की सभा में लोगों से ज्यादा खाली कुर्सी दिखाई दी। जनसभा से भीड़ पूरी तरह से गायब थी। खरगे सभा को संबोधित कर रहे थे और कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी।

Bihar Politics

मल्लिकार्जुन खरगे की सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खाली कुर्सी को देख विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना

वहीं इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वक्फ बिल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिये बनी है, इनका बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है।

हाल में संसद का बजट सत्र खत्म हुआ। उसमें सबसे अधिक चर्चा वक्फ बिल पर की गयी। मोदी जी एवं BJP के नेताओं को लगता है कि हिंदू-मुसलमान की बात कर के और जनता को गुमराह करके अगर वोट मिल सकता है तो काम करने की जरूरत क्या है

नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं- खरगे

खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, देश की एकता के लिए इंदिरा जी और राजीव गांधी जी शहीद हो गए। जवाहरलाल नेहरू जी खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं। RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

नेशनल हेराल्ड मामले पर भी बोले खरगे

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की थी। इसके अलावा, नवजीवन अख़बार और कौमी आवाज़ भी शुरू किया गया था। इन अख़बारों को शुरू करने का मकसद देश को आजाद कराना, देश की जनता को जागरुक करने और लोगों की आवाज अंग्रेजी हुकूमत तक पहुंचाने का था।

Take a Poll

नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को डराना चाहते हैं, लेकिन हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं चिराग पासवान! जानिए दिल्ली से क्यों हुआ मोहभंग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+