Bihar Politics: दिल्ली में चिराग पासवान का नहीं लग रहा है मन! जानिए क्या है उनका आगे का प्लान?

Bihar Politics: शुक्रवार (29 मार्च) को टाइम्स नाउ समिट में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि उनका मन दिल्ली में नहीं लग रहा है। वे बिहार वापस लौटना चाहते हैं।

Bihar Politics

मुझे अपने राज्य वापस जाना है- चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार (29 मार्च) को टाइम्स नाउ समिट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि,चिराग पासवान ने कहा, "बिहार ही वह वजह है जिसकी वजह से मैं राजनीति में आया। मैं 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की सोच के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मुझे पता है कि अंततः मुझे अपने राज्य वापस जाना है।"

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग

मेरे दिवंगत पिता रामविलास पासवान की केंद्र की राजनीति में ज्यादा सक्रियता रही थी। लेकिन मेरी प्राथमिकता बिहार है। मैं ज्यादा समय तक केंद्र में नहीं रहना चाहता। मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा है। उन्होंने कहा कि वे 2030 के विधानसभा चुनाव लड़ेगे।

'एनडीए गठबंधन एक विजयी संयोजन है'

वहीं समिट के दौरान ही उन्होंने कहा कि, "बिहार में एनडीए गठबंधन एक विजयी संयोजन है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करना पसंद करेंगे। उन्होंने आगे कहा,"बहुत से लोगों का इस गठबंधन पर विश्वास है।"

"एक ओर मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक हैं, मेरे पिता रामविलास पासवान के समर्थक हैं, वहीं दूसरी ओर मांझी और कुशवाहा के समर्थक हैं। यह अपने आप में एक विजयी संयोजन है।"

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

CM बनने के सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान का जवाब

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बिहार के मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा,"मुझे नहीं पता कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या नहीं, लेकिन हां, अगर मुझे विकल्प मिलता है, तो अंततः मैं बिहार लौटना चाहूंगा। मेरे मन में यह बात है कि 2030 में मैं राज्य के चुनावों के लिए लड़ूंगा।"

Take a Poll

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'ये पब्लिक है सब कुछ जानती है', BJP के 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के खिलाफ पटना में लगा पोस्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+