ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ सिपाही और जवान करने लगे बदसलूकी, छेड़खानी का केस दर्ज
पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा जेल में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ उसके साथी सिपाही की छेड़खानी और गंदी हरकत करने लगे। बगहा जेल में अपनी ड्यूटी करने पहुंची महिला सिपाही को पहली बार देखकर जेल के बाहर तैनात गार्ड और जवान उसके साथ गंदी हरकत करने लगे। वहां मौजूद पांच सिपाहियों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जमीन पर पटक दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही का ट्रांसफर बगहा जेल में हुआ था। गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वो ड्यूटी ज्वाइन करने जेल पहुंची थी। जेल की गेट पर तैनात संतरी और जवान उसके साथ गंदी-गंदी बातें करने लगे। उसके साथ बदसलूकी करने लगे। जवानों ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी की।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पांचों आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके भाई के साथ मारपीट की। जब वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब जाकर उन्होंने उसे छोड़ा। पीड़िता ने पुलिस में उसकी शिकायत की है। पीड़िता ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं इस मामले में जेलर आनंद कुमार ने बताया कि महिला यार्ड में महिलाओं के अतिरिक्त किसी अन्य को जाने का आदेश नहीं है। लेकिन महिला सिपाही अपने भाई को अपने साथ ले जाना चाहती थी, जिसे लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद महिला सिपाही ने जवानों पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगा दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications