Bihar Police: ‘बेटी समान बताकर घर बुलाया और फिर...’, समस्तीपुर में ख़ाकी शर्मसार, जानिए मामला
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले ख़ाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पटोरी थाना के एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा है। गंदी हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बिलाल खान नाम के अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपने पद का फायदा उठाकर, विवाहित महिला को उसके साथ ग़लत संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। बात नहीं मानने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। महिला के मना बावजूद खान उसके साथ गंदी हरकते कर रहा था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अधिकारी खान उसके खिलाफ चल रहे मामले के जांच अधिकारी थे। उन्होंने मुझे अपनी बेटी की तरह बताता हुए मामले को सही से सुलझाने की बात कही। बहाने से वह मुझे अपने घर बुलाया और हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़िता जैसे-तैसे वहां से भागने में कामयाब हुई।
युवती ने दारोगा द्वारा की गंदी हरकत करने का वीडियो मोबाइल में क़ैद कर लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीडिता के मामले को सुलझाने के लिए आरोपी दारोगा ग़लत काम करने का दवाब बना रहा था।
पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वीरेंद्र कुमार मेधावी ने कहा, महिला के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले अधिकारी का वीडियो पुलिस को मिल गया है। मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की इस हरकत को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है, उनका कहना है कि इन्हीं वजहों से लोगों का पुलिस पर से यकीन उठ गया है।
पुलिस के आला अधिकारियों को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से लें। जो गुनहगार है, उसे सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए। ताकि आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर यकीन बना रहे। इस वायरल वीडियो ने बिहार पुलिस की सुधरती छवि को फिर से ख़राब कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications