बिहारः बिजली गुल होते ही सीढ़ी पर महिला पुलिसकर्मी को दारोगा ने पीछे से पकड़ा और करने लगा छेड़खानी
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने में कानून प्रशासन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने विभाग के दारोगा पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह सीढ़ी पर थी उस वक्त बिजली नहीं थी, जिसका फायदा उठाते हुए दारोगा अवधेश कुमार सिंह ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया फिर उसके साथ छेड़खानी की।

एसपी को लिखित में महिला ने दी शिकायत
इस पूरे मामले के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने एक लिखित शिकायत जिले के एसपी को दे दी है, जिसमें उसने अपने साथ हुए पूरी घटना को विस्तार से बताया है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी ने यह भी दावा किया है कि उसके साथ हुए घटना को एक सहकर्मी ने देखा भी है। वहीं इस मामले में गोपालगंज के एसपी मनोज तिवारी ने कहा है कि जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन को भी भेजी शिकायत की कॉपी
जांच के बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वो एक्शन लिया जाएगा। महिला गार्ड से छेड़खानी के मामले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही एसोसिएशन ये एसआई की बर्खास्तगी की भी मांग की है। अपने साथ हुई छेड़खानी की इस घटना के बाबत एसपी से की गई शिकायत की एक कॉपी महिला गार्ड ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन को भी भेजी है।

आरोपित दारोगा को बर्खास्त करने की मांग
पीड़िता द्वारा मिली शिकायत कॉपी के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने महिला के साथ हुई इस घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने इस मामले में गोपालगंज SP मनोज तिवारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा है कि ऐसे हैवान पुलिसवाले को गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजा जाए साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि आरोपी SI अवधेश कुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications