बिहार में 30 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया रिटायर्ड जज का बेटा
बिहार में पुलिस ने एक रिटायर्ड जज के बेटे को 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर प्रशासन किस कदर सख्त है, इसका नजारा तब देखने को मिला जब पुलिस ने एक रिटायर्ड जज के बेटे को 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपने ऑफिस में शराब की बोतलें रखी हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और मौके से शराब की 30 बोतलें बरामद की।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनावों में बिहार में शराबबंदी का वादा किया था।
इसे पूरा करते हुए बिहार में शराबबंदी को लेकर कानून बनाया गया। इस कानून को 1 अप्रैल, 2016 से पूरे बिहार में लागू कर दिया गया था।
हालांकि शराबबंदी कानून लागू करने के बिहार सरकार के फैसले को कुछ दिन पहले पटना हाइकोर्ट ने गैर-कानूनी मानते हुए इस पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए नीतीश सरकार को बड़ी राहत देते हुए सरकार के शराबबंदी कानून पर हाइकोर्ट के गैरकानूनी बताने वाले आदेश पर रोक लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications